Comedy Jokes: आज कल के व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। काम के दबाव की वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों (Jokes, Chutkule in Hindi) को पढ़कर हंस सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Comedy Jokes: शादी के बाद पहली बार पति ने खाया पत्नी के हाथ का खाना और छा गया सन्नाटा, पढ़िए मजेदार चुटकुले
टीचर बच्चों का ग्रुप फोटो दिखाकर बोली- जब तुम
बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा गोलू जो अमेरिका चला गया, ये रहा सोनू जो लंदन
चला गया और ये रहा संजू जो यहीं का यहीं रह गया
ये बात सुनकर संजू बोला- और ये रही
हमारी मैडम जिनका देहांत हो गया।
पति- ऐसी चाय बनाओ की पीते ही तन बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे
पत्नी- हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं।
आज के मजेदार जोक्स: देवर- भाभी जी भाई साहब नहीं दिख रहे हैं, जवाब सुनकर हुआ बेहोश
पत्नी- अगर मेरी किसी राक्षस के साथ भी शादी हो जाती
तो भी मैं इतना दुखी न होती जितनी तुम्हारी साथ हूं
पति- पगली !! खून के रिश्तों में कहां शादी होती है।
Jokes in Hindi, Chutkule: बच्चे ने खोल दी पड़ोसन आंटी की पोल, फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी आपकी हंसी
शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने लड़ाई शुरू कर दी।
परेशान पति- अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,
पहले फ्रेश तो होने दो।
पत्नी- मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं।