फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: बेटा- पापा जी, मुझे शादी नहीं करनी है औरतों से डर लगता है, बाप का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी

Sun, 16 Mar 2025 10:21 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Mar 2025 10:21 AM IST
सार

Comedy Jokes: हंसने से हम अपने सभी दुख दर्द भूल जाते हैं और प्रसन्न रहते हैं। खुश रहना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। इससे हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। 

विज्ञापन
Comedy Jokes Father Son Jokes Baap Beta Jokes Hindi Jokes
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

Comedy Jokes: हंसने से हम अपने सभी दुख दर्द भूल जाते हैं और प्रसन्न रहते हैं। खुश रहना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। इससे हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आपको सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

चिंटू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।
उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।
ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।
चिंटू- कनॉट प्लेस में।
ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।
जवाब में कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?
दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
चिंटू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,
इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।
आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।

Comedy Jokes Father Son Jokes Baap Beta Jokes Hindi Jokes
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

बाप और बेटा आपस में बात कर रहे थे
बेटा- पापा जी, मुझे शादी नहीं करनी मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
बाप- अरे बेटा कर लो शादी! फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी

Comedy Jokes Father Son Jokes Baap Beta Jokes Hindi Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

गप्पू- काम वाली शांति को बुलाओ
पत्नी- क्यों
गप्पू- डॉक्टर ने कहा हैं, रात में दवा खाने के बाद शांति के साथ सो जाना।

 

Hindi Jokes: बाप से बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और उसके साथ भाग रही हूं, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Jokes Father Son Jokes Baap Beta Jokes Hindi Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पप्पू- सर अगर राष्ट्रगान और राष्ट्रीय पशु एक साथ आ जाएं तो क्या करना है।
भागना है या सावधान की मुद्रा में खड़े रहना है...
तब से मास्टर जी लंबी छुट्टी लेकर सवाल का जवाब ढूंढने गए हैं...

Best Jokes: पत्नी- आप बहुत भोले हैं, आपको कोई भी बेवकूफ बना देता है, पति का जवाब सुनकर बोलती बंद

 

विज्ञापन
Comedy Jokes Father Son Jokes Baap Beta Jokes Hindi Jokes
टाॅप-5 जोक्स - फोटो : Freepik

पत्नी- मैंने जन्मदिन पर गिफ्ट में गहने मांगे और तुमने दिया "खाली डिब्बा " कितनी शर्म आई मुझे फ्रेंड्स के आगे
रामू- शर्म ही तो औरतों का गहना है पगली...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed