फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule In Hindi: चोरी करने को लेकर चोर ने पुलिस से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Fri, 18 Jul 2025 07:10 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 18 Jul 2025 07:10 PM IST
सार

Viral Jokes: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। 

विज्ञापन
Chor Police Funny Hindi Jokes Jija Sali Comedy In Hindi Devar Bhabhi Desi Chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock

Hindi Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....


पुलिस- तुम चोरी क्यों करते हो?
चोर- आपके लिए और आपके बच्चों के लिए
पुलिस- क्या मतलब?
चोर- हम चोरी न करें तो जनता को और सरकार को
आपकी जरूरत ही क्या है..... 
Chor Police Funny Hindi Jokes Jija Sali Comedy In Hindi Devar Bhabhi Desi Chutkule
चटपटे चुटकुले - फोटो : freepik

टीचर- कल मैं सूरज पर लैक्चर देने जा रही हूं, तुम लोग क्लास मिस मत करना
पप्पू- मैं नहीं आ पाऊंगा मैडम..
टीचर- क्यूं?
पप्पू- वो क्या है कि मेरी मम्मी मुझे इतनी दूर नहीं जाने देंगी...

एक महिला दूसरी महिला से बोली- मैं पड़ोसी के घर में आई लव यू 
वाला लेटर डाल कर आयी हूं
दूसरी महिला- अब क्या होगा?
पहली महिला- अब वो जाने और उसकी वाइफ जाने 
सुबह टमाटर नहीं दिया था न, डायन ने मुझे.....
Chor Police Funny Hindi Jokes Jija Sali Comedy In Hindi Devar Bhabhi Desi Chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- शादी के पहले तुम बहुत मंदिर जाते थे, अब क्या हो गया?
पति- फिर तुमसे शादी हो गई, और मेरा भगवान पर से भरोसा ही उठ गया…


Today Funny Jokes: रिंकी- तू इतना लेट कैसे हुई आज? पिंकी ने दिया गजब का मजेदार जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Chor Police Funny Hindi Jokes Jija Sali Comedy In Hindi Devar Bhabhi Desi Chutkule
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार डॉक्टर के पास पहुंचा
डॉक्टर ने ट्रैफिक हवलदार को कुछ दवाईयां लिख दीं
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा, किसी चीज का परहेज?
डॉक्टर बोला- सीटी जोर से मत बजाना बस.....

भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दो
लड़की- कुछ नहीं है बाबा, माफ करो
भिखारी- कुछ नहीं तो अपना मोबाइल नंबर ही दे दो,
बाबा दुआ भी करेगा और मैसेज भी....
विज्ञापन
Chor Police Funny Hindi Jokes Jija Sali Comedy In Hindi Devar Bhabhi Desi Chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है...


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed