फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अमेरिका में जज बनकर चमकी गोरखपुर की मुस्लिम बेटी, पढ़ें सफलता की पूरी कहानी

Fri, 10 Jan 2020 10:51 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 10 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Muslim Girl Samiya naseem post on Judge in America
Samiya naseem - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर की बेटी सामिया नसीम ने अमेरिका में जज बनकर कामयाबी की नई इबारत लिखी है। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल विलियम बर ने शिकागो के लिए सामिया नसीम को जज के पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने शिकागो में न्याय विभाग के मुख्य भवन में 20 दिसंबर 2019 को विशेष समारोह में शपथ ली।

Gorakhpur Muslim Girl Samiya naseem post on Judge in America
Samiya naseem - फोटो : सोशल मीडिया।

सामिया नसीम के पिता खालिद मूलत: गोरखपुर के गीता प्रेस रोड के निवासी हैं। वे अमेरिका में पेशे से वकील हैं और सामिया की मां होमायरा नसीम प्लास्टिक इंजीनियर हैं। खालिद 1978 में स्नातक की पढ़ाई करने अमेरिका चले गए थे और वहीं बस गए। वे 1991 से ही मैसाचुसेट्स के बॉयलस्टोन में रहते हैं।

Gorakhpur Muslim Girl Samiya naseem post on Judge in America
Samiya naseem - फोटो : सोशल मीडिया।

सामिया नसीम पढ़ने में शुरू से ही मेधावी थीं। जज बनने से पूर्व वह अमेरिका में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने 2001 में वाशिंगटन के सिमंस कॉलेज से कला स्नातक तथा जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल से 2004 में ज्यूरिस डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 2002 में यूनाइटेड किंगडम में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून और शरणार्थी कानून का भी अध्ययन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Muslim Girl Samiya naseem post on Judge in America
University of Washington - फोटो : सोशल मीडिया।

सामिया के पिता व माता बॉयलस्टोन शहर के नियोजन बोर्ड की एक निर्वाचित सदस्य भी हैं और 2016 में बर्नी के लिए एक राष्ट्रीय प्रतिनिधि थीं। सामिया के जज बनने पर गीताप्रेस मोहल्ले में हर्ष का माहौल है। लेखक व पत्रकार मो. सैय्यद आसिम रउफ  ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि साइमा नसीम के जज बनने से पूर्वांचल ही नहीं देश का मान बढ़ा है। ऐसी बेटियों पर गर्व है।

विज्ञापन
Gorakhpur Muslim Girl Samiya naseem post on Judge in America
- फोटो : सोशल मीडिया।

पूर्वांचल की बेटियां प्रति दिन एक नया इतिहास रच रही हैं। शिक्षा ,स्वास्थ्य, रक्षा ,न्याय , प्रशासनिक आदि क्षेत्रों में यहां की बेटियों ने सफलता की नई नई इबारत लिखी है। कामयाबी के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए गोरखपुर की बेटी सामिया नसीम ने अमेरिका में जज बनकर गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे भारत का गौरव बढ़ाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed