Winter Fashion Tips: गर्मी के मौसम में हर किसी के पास स्टाइलिश दिखने के कई विकल्प होते हैं लेकिन दिक्कत तो सर्दियों में सामने आती है। इस मौसम में स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ सर्दी से बचाव करना भी बेहद जरूरी हो जाता है।
अगर सर्दी के मौसम में ठंड से बचाव नहीं किया गया तो तबियत बिगड़ने का खतरा मंडराता रहता है। इसी मौसम में सबसे ज्यादा घूमने का मन करता है। साल के अंत में पड़ने वाली ठंडी में तो कई पार्टियां भी अटेंड करनी होती हैं। ऐसे में स्टाइलिश दिखने का काफी प्रेशर होता है।
लड़कों को इसके लिए ज्यादा सोचना नहीं पड़ता, लेकिन लड़कियों को इस मौसम में समझ ही नहीं आता कि वो कैसे कपड़े पहन सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे विकल्पों के बारे में बताने जा रहे है, जिसे कैरी करके आप अपने लुक को सर्दी के मौसम में भी स्टाइलिश बना सकती हैं।
2 of 6
Winter Fashion Tips
- फोटो : instagram
हैवी जैकेट
अगर आपको काफी ज्यादा सर्दी लगती है तो अपने कलेक्शन में ऐसी जैकेट को जरूर शामिल करें। ये हर तरह के आउटफिट के साथ कमाल की लगती है। इसके साथ ही इसे पहनकर लुक भी स्टाइलिश लगता है।
लेदर जैकेट
अगर आपको हैवी जैकेट्स पहनने का शौक नहीं हैं तो ये आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। चाहे लड़का हो या लड़की, हर किसी के पास इस तरह की लेदर जैकेट जरूर होनी चाहिए। ये सर्दी से भी बचाव भी करती है।
4 of 6
Winter Fashion Tips
- फोटो : instagram/realhinakhan
स्कर्ट
आप सोच रहे होंगे कि सर्दी के मौसम में स्कर्ट का क्या काम, लेकिन हर लड़की के पास ऐसी स्कर्ट होना जरूरी है। आप इसे थर्मल या टाइट्स के साथ कैरी कर सकती हैं। ये आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करेगी।
5 of 6
Winter Fashion Tips
- फोटो : facebook
ब्लेजर
क्रॉप स्वेटर और हाई वेस्ट जीन्स के साथ इस तरह का ब्लेजर काफी कमाल का लगता है। अगर आप इसे ड्रेस के साथ भी कैरी करेंगे तो ये आपको बेहद क्लासी लुक देने में मदद करेगा। ऐसे में अपने कलेक्शन में इसे जरूर शामिल करें।