बी-टाउन डीवाज की तरह ही दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियां भी फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। अगर देखा जाए तो टॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ऐसे नाम भी हैं जो अपने स्टाइल की वजह से बड़े फैशन आइकन से कहीं ज्यादा मशहूर हैं और कड़ी टक्कर भी देती हैं। आज हम टॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित चेहरों का बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने फैशन से कभी निराश नहीं करती हैं।
दक्षिण भारतीय सेंसेशन, काजल अग्रवाल बी-टाउन में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार और खूबसूरत लेडी काजल का कोई भी फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाता है। अब चाहे साड़ी को रेट्रो तरीके से स्टाइल करना हो या वेस्टर्न लुक कोई भी उनपर फिदा हो जाएगा।
समांथा अक्किनेनी को फैशन में महारत हासिल है। हम समांथा अक्किनेनी को आधिकारिक तौर पर स्टाइल एक्सपर्ट कह सकते हैं, जो अपने लुक से हर बार प्रभावित करने में कभी असफल नहीं होती। वह कुछ दक्षिण अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो आसानी और आत्मविश्वास के साथ किसी भी आउटफिट को रॉक कर सकती हैं।
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सेंसेशन, तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर अपने गजब के फैशन लुक्स से सनसनी फैलाती रहती हैं। ब्लॉक बास्टर फिल्म बाहुबली 1-2 से बॉलीवुड में फेमस हो गई। तमन्ना भाटिया अपने फिल्मों से एक अलग पहचान बनाई है।
फैशन की बात हो तो लगभग हर महीने तापसी किसी न किसी मैगजीन के कवर पेज या फैशन शो के रैंप पर दिख ही जाती हैं। उनकी ड्रेसिंग सैंस वाकई कमाल का है। लगातार बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से हिट फिल्में देने वाली तापसी के फैशन में भी बेहतरीन बदलाव देखने को मिले हैं।