जिस्म 2 से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली सनी लियोनी बहुत टैलेंटेड हैं। एक्टिंग से लेकर डांस तक में लोगों ने उनके परफार्मेंस देखे हैं। बात जब स्टाइल और फैशन की आती है तो उसमें भी उनके लुक तारीफेकाबिल होते हैं। ट्रेडिशनल अवतार में बहुत ही कम नजर आती है। पिछले दिनों दिवाली पर पीले रंग के लहंगे में नजर आईं सनी ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत लगती हैं। तो चलिए देखें सनी लियोनी की ट्रेडिशनल अवतार में कुछ तस्वीरें जिसमें वो किसी स्टाइल डीवा से कम नहीं लग रही हैं।
सनी लियोनी है ओरिजनल ब्यूटी, ट्रेडिशनल अवतार में भी दिखती हैं बेहद स्टाइलिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीन रंग के लहंगे और बीज रंग के ऑफ शोल्डर टॉप और दुपट्टे में सनी आकर्षक लग रही हैं। पहली बार दिवाली पर सनी लियोनी ने ट्रेडिशनल अटायर पहना था। जिसमें वो बहुत ही ग्रेसफुल लग रही हैं।
किसी दोस्त की शादी में तैयार सनी लियोनी का ये पारंपरिक अवतार बिल्कुल एक पंजाबी कुड़ी वाला है। नीले रंग के पटियाला सूट और सिर पर चुनरी डाले सनी लियोनी बिल्कुल देसी लग रही हैं।
सनी लियोनी अक्सर शादी के लिए ट्रेडिशनल अवतार में नजर आती हैं। नीले रंग के फुल ब्लाउज के साथ गुलाबी रंग के दुपट्टे में कांच वर्क की कारीगरी वाले इस लहंगे में सनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
गणेश चतुर्थी पर लाल रंग के सूट में तैयार सनी बिल्कुल दुल्हन लग रही हैं। पैंट स्टाइल पायजामे के साथ पेयर किया गया कुर्ता और नेट की चुनरी सनी लियोनी पर जंच रही है।