Punjabi Actress: जब भी बात आती है बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तो इसमें आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या रॉय बच्चन और भी कई अभिनेत्रियों का नाम लोगों के जहन में सबसे पहले आता है। इनके लुक्स से लेकर इनकी एक्टिंग तक के लाखों लोग दीवाने हैं।
इसी तरह से जब बात आती है पंजाबी अभिनेत्रियों की तो इनमें कई अभिनत्रियों का नाम सबकी जुबां पर आता है। कई पंजाबी अभिनेत्रियां तो ऐसी हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स की वजह से लोगों को अपना दीवाना बनाती रहती हैं।
भले ही आपने पंजाबी फिल्में ज्यादा न देखी हों, लेकिन शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसने पंजाबी गानों पर डांस न किया हो। हर शादी-विवाह या अन्य पार्टी में पंजाबी गानों के बिना डांस अधूरा होता है। ऐसे में चलिए आज के इस लेख में आपको कुछ ऐसी पंजाबी अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाते हैं, जिनपर लोग भी अपना प्यार बरसाते रहते हैं।
2 of 6
वो पंजाबी अभिनेत्रियां जो दर्शकों के दिलों पर करती हैं राज
- फोटो : instagram
सोनम बाजवा
युवाओं का क्रश कही जाने वाली अभिनेत्री सोनम बाजवा की खूबसूरती पर लाखों लोग फिदा हैं। खूबसूरती के साथ-साथ लोगों को उनके बोलने का अंदाज भी काफी पसंद आता है। वो एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनके एथनिक के साथ-साथ हर लुक काफी प्यारे होते हैं। अगर आप भी किसी को इंप्रेस करने का सोच रही हैं तो सोनम के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं।
3 of 6
वो पंजाबी अभिनेत्रियां जो दर्शकों के दिलों पर करती हैं राज
- फोटो : instagram
सरगुन मेहता
आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो सरगुन मेहता को न जानता हो। सरगुन फिल्मों में हमेशा टिपिकल पंजाबी सूट पहने दिखाई देती हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो अपना ग्लैमरस अवतार भी दिखाती रहती हैं। उनके वेस्टर्न लुक्स काफी खूबसूरत होते हैं।
4 of 6
वो पंजाबी अभिनेत्रियां जो दर्शकों के दिलों पर करती हैं राज
- फोटो : instagram
शहनाज गिल
पंजाबी फिल्म जगत के साथ-साथ बॉलीवुड में भी शहनाज गिल ने अपना सिक्का जमा लिया है। वो एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सिंगर भी हैं। उनके लुक्स पर लोग हमेशा फिदा रहते हैं। खासतौर पर वो अक्सर पारपंरिक परिधानों में भी दिखाई देती हैं, जो देखने में प्यारा लगता है।
5 of 6
वो पंजाबी अभिनेत्रियां जो दर्शकों के दिलों पर करती हैं राज
- फोटो : instagram
पारुल गुलाटी
पंजाब की मशहूर अभिनेत्री पारुल गुलाटी एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। वो "NishHair" नाम से हेयर एक्सटेंशन ब्रांड चला रही हैं और इस बिजनेस को उन्होंने अपने दम पर सफल बनाया है। उनका हर लुक काफ खूबसूरत होता है। वो एक मॉडल भी रही हैं, ऐसे में उनका हर अंदाज लोगों को पसंद आता है।