Summer Fashion: गर्मी के इस मौसम में महिलाएं ऐसे कपड़े ज्यादा पहनना पसंद करती हैं, जो उन्हें आराम तो पहुंचाएं ही, साथ ही में वो ऐसे कपड़ों को प्राथमिकता देती हैं, जिनकी वजह से उनके स्टाइल में कोई कमी न आने पाए। इन कपड़ों में अब को-ऑर्ड सेट का नाम भी जुड़ने लगा है। चाहे कॉलेज हो या फिर दफ्तर, या कहीं घूमने ही जाना हो, हर जगह के लिए को-ऑर्ड सेट परफेक्ट माना जाता है। ये काफी आरामदायक होता है। को-ऑर्ड सेट पहनकर स्टाइल काफी अच्छा दिखने लगता है।
बहुत सी महिलाओं को समझ नहीं आता कि वो किस तरह के को-ऑर्ड सेट खरीद सकती हैं। ऐसे में इस काम में ये लेख आपकी मदद करेगा। अगर आप भी ये खरीदना चाहती हैं तो पहले कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स पर नजर डालें। इन अभिनेत्रियों के लुक्स से टिप्स लेकर अगर आप को-ऑर्ड सेट खरीदेंगी, तो आपका अंदाज काफी क्लासी, स्टाइलिश और खूबसूरत लगेगा।
2 of 7
आजकल चल रहा है को-ऑर्ड सेट का ट्रेंड
- फोटो : instagram
कृति सेनन
अगर किसी पार्टी के हिसाब से को-ऑर्ड सेट खरीदने का सोच रही हैं, तो कृति का ये को-ऑर्ड सेट एक बेहतर विकल्प है। ये वन शोल्डर को-ऑर्ड सेट है, जो आपको ग्लैमरस दिखने में मदद करेगा।
3 of 7
आजकल चल रहा है को-ऑर्ड सेट का ट्रेंड
- फोटो : instagram
कटरीना कैफ
ऑफिस के हिसाब के लिए आप इस तरह का ब्लेजर वाला को-ऑर्ड सेट खरीद सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट होने की वजह से गर्मी के मौसम में काफी कूल दिखेगा। इसके साथ अपने बालों को खुला रखें।
4 of 7
आजकल चल रहा है को-ऑर्ड सेट का ट्रेंड
- फोटो : instagram
सोनाक्षी सिन्हा
गर्मी के मौसम में महिलाएं फ्लोरल प्रिंट के कपड़े पहनना काफी पसंद करती हैं। ऐसे में आप भी सोनाक्षी के इस लुक से टिप्स लेकर अपने लिए को-ऑर्ड सेट खरीद सकती हैं। ऐसा ब्लेजर वाला को-ऑर्ड सेट बॉस लेडी लुक कैरी करने में मदद करता है।
5 of 7
आजकल चल रहा है को-ऑर्ड सेट का ट्रेंड
- फोटो : instagram
सारा अली खान
को-ऑर्ड सेट में ग्लैमरस दिखने के लिए आप सारा के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। ऐसी मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप आपके लुक को खूबसूरत के साथ ग्लैमरस दिखने में मदद करेगी।