Ramadan 2025: हिना खान एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के लोगों के दिलों पर राज किया है। टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हिना अब फिल्मों में भी काम कर रही हैं। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने लुक्स की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं।
Ramadan 2025: रमजान के महीने में दिखाना है खूबसूरत अंदाज तो इस तरह से सूट को करा लें तैयार
यदि आप रमजान के महीने में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो खास तरह के सूट अपने लिए तैयार करा लें, ताकि आपका अंदाज सबसे प्यारा लगे।
पटियाला सूट
- रमजान के महीने में चाहें तो पटियाला सूट कैरी करें।
- नीले रंग का पटियाला सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
- अब सर्दी कम हो गई है, इसलिए इसे बनवाने के लिए वेलवेट की जगह किसी अन्य फैब्रिक का इस्तेमाल करें। इससे भी आपका लुक खूबसूरत दिखेगा।
अनारकली गाउन
- अनारकली गाउन पहनने के बाद लुक काफी रॉयल दिखता है। ऐसे में यदि आप चाहें तो अपने लिए अनारकली गाउन तैयार कराएं।
- रमजान के महीने में आप इसे उस वक्त कैरी कर सकती हैं, जब किसी इफ्तार की पार्टी में जाना हो।
- इसे पहनकर हर जगह आपका ही जलवा होगा।
फुल लेंथ सूट
- यदि अनारकली नहीं पहनना लेकिन कुछ उसी तरह का कैरी करना है तो इस तरह का सूट एक बेहतर विकल्प रहेगा।
- बैंगनी रंग आजकल काफी ट्रेंड में भी है। इसलिए आप आराम से इस तरह का सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं।
- इससे आपका लुक भी अच्छा दिखेगा।
सलवार-सूट
- कुछ आरामदायक लेकिन हैवी पहनने का मन है तो बिना सोचे इस तरह का सलवार सूट तैयार कराएं।
- सलवार सूट देखने में अच्छा लगेगा। इसके साथ दुपट्टा अवश्य कैरी करें, क्योंकि दुपट्टे की वजह से ही आपका लुक ज्यादा प्यारा दिखेगा।
- ऐसे सूट के साथ मेकअप हल्का रखें, क्योंकि ये पहले से ही काफी भारी है।