Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के त्योहार के लिए हर कोई कई-कई दिनों पहले से तैयारी शुरू कर देता है। खासतौर पर बहनें राखी के इस त्योहार के लिए काफी उत्साहित होती हैं। राखी के इस त्योहार पर बहनें प्यार के साथ अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं दूसरी तरफ हर भाई इस दिन अपनी बहन को तोहफे देते हुए उसकी रक्षा का वचन देते हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए बहनें खूब सजती और संवरती हैं।
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के दिन चाहिए दमकती त्वचा तो करें इन घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल
अगर आप राखी के दिन दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो घर पर ही इन घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा खिल उठेगी।
चीनी और नींबू स्क्रब
अगर घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल करना है तो आप घर पर ही 2 बड़े चम्मच चीनी और 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस से स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मलें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।
कॉफी और नारियल तेल स्क्रब
इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल मिक्स करें। अब इसे कॉफी पाउडर और नारियल तेल को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इससे त्वचा पर मसाज करें और फिर धो लें।
बेसन और हल्दी स्क्रब
ये दोनों ही चीज आपको अपनी रसोई में मिल जाएंगी। इनके इस्तेमाल के लिए 2 बड़े चम्मच बेसन, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी और 1 बड़ा चम्मच दूध या दही मिक्स करें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और फिर स्क्रब करें।
चीनी और जैतून का तेल स्क्रब
चीनी और जैतून के तेल का स्क्रब आपके चेहरे को चमकाने का काम करता है। इसके लिए सबसे पहले जैतून के तेल में चीनी मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। कुछ देर मसाज करने के बाद चेहरे को फिर धो लें।