बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड पवित्रा पूनिया इस बार बिग बॉस के घर में पहुंची हैं। अपने बोल्ड लुक और रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में रहने वाली पवित्रा की एंट्री भी घर में काफी ग्लैमरस थी। पवित्रा के इस लुक को देख फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। और लगातार कमेंट कर रहे हैं। तो आगे की स्लाइड में देखिए स्प्लिट्सविला से मशहूर होने वाली पवित्रा का बिग बॉस के घर में पहला लुक।
2 of 5
पवित्र पुनिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बॉस के घर में एंट्री लेने के लिए पवित्रा ने काफी शाइनी और बोल्ड लुक चुना था। लेकिन इस बोल्डनेस के लिए वो अपने खास साड़ी वाले अंदाज में नजर आईं। पहले ही दिन पवित्रा ने कॉपर गोल्ड कलर की साड़ी चुनी थी। सैटिन की साड़ी के ऊपर ब्लैक कलर के सीकुइन वर्क वाला बॉर्डर लगा था। जिसके साथ मैचिंग का स्ट्रैपी ब्लाउज कैरी किया गया था। जिसकी नेकलाइन लुक को बोल्ड देने के लिए काफी थी।
3 of 5
पवित्र पुनिया
- फोटो : Instagram: @pavitrapunia
वहीं साड़ी का ड्रेपिंग स्टाइल भी काफी ज्यादा बोल्ड एंड स्लीक था। जिसके साथ पवित्रा अपनी परफेक्ट फिगर फ्लांट करते नजर आईं। शिमरी ब्लैक ब्लाउज के साथ मैचिंग गोल्डन चूड़ियां और ईयररिंग्स लुक को खास बना रहे थे। वहीं बालों में लो मेसी बन और ड्यूई मेकअप में पवित्रा बला की खूबसूरत लगीं। स्मोकी आईज और न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड ने इस लुक को पूरा किया था।
4 of 5
pavitra punia
- फोटो : Amar Ujala
बिग बॉस के घर में आने से पहले भी पवित्रा अक्सर साड़ियों के साथ बोल्ड लुक में नजर आ चुकी हैं। जिनके फैंन दीवाने हैं। वहीं बिग बॉस के घर की तस्वीरों को देखकर फैंस फायर इमोजी के साथ कमेंट कर रहे हैं। वहीं कुछ फैन ने लिखा-हॉटनेस ओवरलोड।
5 of 5
pavitra punia
- फोटो : instagram
वैसे बिग बॉस के घर में आगे भी पवित्रा का स्टाइलिश लुक नजर आने की उम्मीद है। क्योंकि इंस्टाग्राम पर एक्टिव पवित्रा अक्सर ही खास लुक की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।