बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन कहे जाने वाली नोरा फतेही इन दिनों अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। उनका स्टाइल और बोल्ड लुक हर किसी को पसंद आता है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वे अक्सर कई खूबसूरत तस्वीरों को फैंस के बीच साझा करती हैं। नोरा की बेहतरीन डांसिंग स्किल और अदा किसी को भी उनका दीवाना बना दे। इसी वजह से उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर है। नोरा के करीब 30 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर हैं। डांसिंग के साथ साथ नोरा अब बॉलीवुड में भी अपने टैलेंट का छाप छोड़ रही हैं। इसी कड़ी में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उन्होंने पिंक कलर की साड़ी को कैरी कर रखा है। इस साड़ी में नोरा बेहद ही खूबसूरत और स्टाइलिश दिख रही हैं। इस देसी अंदाज में नोरा अपनी टोंड बॉडी को फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं।
नोरा फतेही ने साड़ी पहन देसी अंदाज में कराया फोटोशूट, तस्वीरें हुईं वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोरा ने पिंक कलर की स्क्वेंस साड़ी को कैरी कर रखा है। इस साड़ी के साथ उन्होंने स्ट्रैपी ब्लाउज भी पहना हुआ है, जो कि उन्हें एक परफेक्ट लुक दे रहा है। अमूमन नोरा वेस्टर्न और बॉडी कोन ड्रेस में नजर आती हैं। वहीं उनका ये नया लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
देखिए तस्वीरें
हाल ही में नोरा देसी अटायर में भी नजर आई थीं। अब उनका साड़ी में ये नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। नोरा की इस साड़ी की डिजाइनिंग लोकप्रिय फैशन डिजाइनर आकांक्षा गजारिया ने किया है।
इस शिफॉन साड़ी में ब्लिंगी पैटर्न को भी शामिल किया गया है, जो कि साड़ी को काफी खास बना रहा है। इसके अलावा साड़ी पर शिमरी लुक भी शानदार है। नोरा ने अपनी इस साड़ी के साथ मैचिंग कलर का ब्लाउज पहना हुआ है।
तस्वीरों मेंं देखा जा सकता है कि उन्होंने न्यूड मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक को लगाया है। इसके अलावा उन्होंने खूबसूरत डायमंड रिंग को कैरी कर रखा है। इस लुक में नोरा फतेही काफी गॉर्जियस दिख रही हैं।