निया शर्मा के लुक्स और फैशन सेंस का तो हर कोई दीवाना है। टेलीविजन की अभिनेत्रियों में फैशन के मामले में निया हर तरह के प्रयोग करती हैं। यूं कहना कि निया को अपने ड्रेसअप और मेकअप के साथ प्रयोग करना बहुत पसंद है, इसमें कुछ गलत नहीं है। हर थोड़े दिन में निया एक नए और जबरदस्त फोटोशूट के साथ सोशल मीडिया पर दिखाई देती हैं। निया ने ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ जैसे पारिवारिक ड्रामा से अपने करियर की शुरुआत की थी, उसके बाद वे खतरों के खिलाड़ी और भी अन्य रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। अक्सर वे पार्टीज और प्रमोशनल इवेंट्स में भी अपने अलग अंदाज और स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेती हैं। वे अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखती हैं। हाल ही में निया ने सफेद रंग के ड्रेस में अपनी एक बहुत ही मस्त तस्वीर साझा की है, जिसको उनके प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए निया का यह लेटेस्ट आकर्षक अंदाज।
सफेद बोल्ड ड्रेस में सड़क पर पोज कर रही हैं निया शर्मा, लुक है आकर्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
निया ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट में पूरा सफेद रंग का ड्रेस पहना हुआ है। सफेद रंग का बोल्ड टॉप पहना है जिसमें पेट और कमर के वहां नेट है और इसके साथ इसी रंग का पैंट पहन रखा है। टॉप की साइड से लंबाई जमीन तक जा रही है। ड्रेस का डिजाइन अपने आप में एकदम अलग है।
हवा में उड़ रहे हैं बाल
निया की इन तस्वीरों की एक खासियत उनके बाल भी है। इन तस्वीरों में उनके बाल हवा में उड़ रहे हैं। हवा में उड़ते बालों का रंग बहुत ही अच्छा दिखाई दे रहा है। बालों में हल्के कर्ल्स दिए हुए हैं। कानों में उन्होंने खूबसूरत ईयर रिंग्स पहन रखे हैं।
मेकअप है परफेक्ट
निया का वाइट ड्रेस के अनुसार किया हुआ मेकअप भी अच्छा लग रहा है। उनकी आंखों पर गुलाबी रंग के आई- शेड का प्रयोग किया है। होंठ पर भी डार्क रंग की लिपस्टिक लगाई हुई है। तस्वीरों में निया के चेहरे की भाव-भंगिमा भी खूब अच्छी लग रही है।
निया के इस लुक को सभी बहुत पसंद कर रहे हैं। टेलीविजन के कलाकार भी उनके इस लुक पर कमेंट कर रहे हैं। निया ने ड्रेस के साथ पॉइंटेड हील्स वाली बेली पहनी हुई हैं जो कि उनके इस नए लुक को पूरा कर रही है।