सिंगर नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए अपनी पुरानी तस्वीर साझा की है। जिसके साथ लिखा कैप्शन भी कुछ कम मजेदार नही है। नेहा ने इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है कि जब मैं पतली हुआ करती थी। वैसे इन तस्वीरों में नेहा सफेद रंग के कुर्ते में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
2 of 5
neha kakkar
- फोटो : instagram
नेहा की ये तस्वीरें इंडियन आइडल 12 के सेट की है। इन पुरानी तस्वीरों में नेहा सफेद रंग के फ्लोरल कुर्ते को पहने हैं। जिस पर हरे रंग के फूलों को हाथ से पेंटिंग के जरिए उकेरा गया है। वहीं उनका ये डिजाइनर कलेक्शन महिमा महाजन के पास से लिया गया है।
3 of 5
neha kakkar
- फोटो : instagram
अपनी प्यारी सी स्माइल के साथ नेहा इन तस्वीरों में कमाल लग रही हैं। वहीं बात करें उनके आउटफिट की तो सफेद रंग के एस्मेट्रिकल हेमलाइन कुर्ते पर हरे रंग के फ्लोरल प्रिंट पेंट थे। वहीं स्ट्रैपी स्लीव के साथ नेकलाइन पर क्रिसक्रॉस पैटर्न ऐड किया गया था। वहीं सामने की तरफ इस कुर्ते में कटआउट डिजाइन की गई थी।
4 of 5
neha kakkar
- फोटो : instagram
वहीं बात करें नेहा की स्टाइल की तो मिसेज सिंह इस कुर्ते से साथ काफी एलिगेंट ऐड करते नजर आईं। नेहा ने साथ में चोकर पर्ल नेकपीस और मैचिंग के झुमके पहन रखे थे। वहीं बात करें मेकअप की तो बेसिक आईलाइनर और ब्राइट लिप्स के साथ पिंक ब्लश और हाइलाइटर के साथ खूबसूरती में चार चांद लगाया गया था। बता दें कि उनकी ये ज्वैलरी सासु मां के पुश्तैनी गहनों में से एक थी।
5 of 5
neha kakkar
- फोटो : social media
नेहा कक्कड़ का ये लुक उन लड़कियों के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नही है। जो ईजी और कंफर्टेबल कपड़ों का चुनाव करती हैं। मिनिमम एंब्रायडरी वर्क वाले इस तरह के कपड़ों के साथ हैवी ज्वैलरी का चुनाव कर अपने लुक को ट्रेंडी आसानी से बनाया जा सकता है।