माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा की कहानी बिगबॉस के दौरान बहुत चर्चे में रही। बिगबॉस से निकलने के बाद भी दोनों के बीच की दोस्ती बरकरार है। हाल ही में माहिरा ने रेगिस्तान में सनसेट के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की जिसमें माहिरा बेहद सुंदर दिखाई दे रही हैं। गर्मियों के हिसाब से उनका आउटफिट भी बहुत प्यारा है। उनकी इन तस्वीरों पर उनके फैंस ने खूब प्यार लुटाया है। अगली स्लाइड्स से देखिए माहिरा की यह खास तस्वीरें।
माहिरा की इन खूबसूरत तस्वीरों को देख पारस ने किया कमेंट, कह डाला ‘चल झूठी’
ऐसा है आउटफिट
माहिरा ने पेस्टल शेड का एक गाउन पहना हुआ है जिस पर उन्होंने पिंक कलर का पतला बेल्ट लगाया हुआ है। ड्रेस लूज पैर्टन में डिजाइन किया हुआ है, एवं स्लीव्स भी इसकी फुल हैं, कलाई पर इलास्टिक है। ड्रेस में घुटने से प्लेट्स शुरू हो रहे हैं। आउटफिट पूरा प्लेन है और एक ही कलर में है।
बाल किये हैं स्ट्रेट
माहिरा ने आउटफिट के साथ बालों को स्ट्रेटनिंग की है और बालों को पीछे की तरफ किया हुआ है। माहिरा इन तस्वीरों में अलग-अलग तरह से पोज कर रही हैं। जिसमें कुछ में उन्होंने बालों को पकड़ रखा है, किसी में वे बालों से खेल रही हैं। उन्होंने कानों में हार्ट शेप के लाइट वेट इयररिंग्स पहने हैं।
अबतक का सबसे खूबसूरत सनसेट
माहिरा ने कैप्शन में लिखा है कि यह अबतक का सबसे खूबसूरत सनसेट उन्होंने देखा है। लोकेशन और बैकग्राउंड वाकई बहुत सुंदर हैं। सनसेट के समय आसमान में पिंक, रेड और नारंगी रंग दिखाई दे रहे हैं। डूबता सूरज बहुत छोटा दिखाई दे रहा है। माहिरा बिना चप्पलों के रेत पर खड़ी हैं।
माहिरा की तस्वीरों पर पारस ने कहा है कि 'ओएमजी ये तस्वीरें किसने क्लिक की है', जिस पर कि माहिरा ने लिखा है कि 'सेल्फी कैमरा से द माहिरा शर्मा ने', इसके जवाब में पारस ने उन्हें 'चल झूठी' कह डाला है। माहिरा की इन तस्वीरों पर उनके कई सारे फैन पेज ने भी उनकी तारीफ में कमेंट्स किए हैं।