नवरात्रि का समापन होने वाला है। नवमी और दशहरा नौ दिनों के पर्व के आखिरी और अहम दिन होते हैं। महानवमी की पूजा से लेकर कन्या पूजन, दुर्गा विसर्जन, गरबा नाइट्स और इसके बाद दशहरा का पर्व, इन सभी उत्सव में लोग शामिल होते हैं। ऐसे में सुंदर दिखने के लिए आप फैशनेबल कपड़ों से लेकर मैचिंग ज्वेलरी तक सब की तैयारी कर के रखते हैं लेकिन इन सब के बावजूद आप कभी कभी आकर्षक नहीं दिख पाते। वजह आपके कपड़े या एक्सेसरीज नहीं बल्कि मेकअप होता है। मेकअप एक साधारण से आउटफिट में भी आपके लुक को निखार सकता है और वहीं मेकअप अच्छे से अच्छे परिधान कैरी करने के बाद भी आपके लुक को बिगाड़ सकता है। ऐसे में खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप का रोल अहम होता है। अगर आप भी अपने आपको निखारना चाहते हैं और मेहफिल में सबसे प्यारे दिखने की चाह रखते हैं तो हम आपको इस महानवमी और दशहरा में खास दिखने के लिए कुछ आसान से मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं।
नवरात्रि मेकअप टिप्स: महानवमी और दशहरा पर सबकी नजरें होंगी आप पर, ऐसे हों तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 13 Oct 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन