फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: सिंपल सी सफेद शर्ट को इस तरह से करें कैरी, दिखेंगी स्टाइलिश

Fri, 04 Mar 2022 11:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 04 Mar 2022 11:26 AM IST
विज्ञापन
must read how to rock in white shirt like diva
white shirt

लड़कियों की वॉर्डरोब में कुछ चीजें जरूर होनी चाहिए। जिन्हें वो किसी भी मौके पर पहन सकती हैं। इसमे सिल्क की साड़ी से लेकर लिटिल ब्लैक ड्रेस और एक सफेद शर्ट भी शामिल रहती है। सिंपल सी सफेद शर्ट को आप कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं। वहीं ये सफेद शर्ट किसी भी मौके पर पहनी जा सकती है। तो चलिए जानें कि किस तरह से एक सफेद शर्ट को कई तरीके से कैरी किया जा सकता है। जिसमे आपका लुक स्टाइलिश नजर आए।

must read how to rock in white shirt like diva
deepika padukone - फोटो : instagram

सिंपल सी सफेद शर्ट को अलग तरीके से कैरी करने के टिप्स दीपिका पादुकोण से लिए जा सकते हैं। ओवरसाइज शर्ट को साइकिलिंग शार्ट्स के साथ पहन दीपिका काफी स्टाइलिश दिख रही थीं। वहीं ये लुक कंफर्टेबल और स्टाइलिश दोनों है। इस तरह से कोई भी लड़की ओवरसाइज शर्ट को शार्ट्स के साथ मैच कर सकती है। 

must read how to rock in white shirt like diva
fashion - फोटो : insatgram

अगर आप नाइट पार्टी के लिए हटके लुक चाहती हैं तो एक बार ये लुक जरूर ट्राई करें। सफेद रंग की ओवरसाइज शर्ट को बस्टियर के साथ पहने। दीपिका पादुकोण का ये लुक कॉपी किया जा सकता है। ब्लैक या फिर किसी कलरफुल बस्टियर के साथ सफेद शर्ट को मैच कर स्टाइलिश लुक पाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
must read how to rock in white shirt like diva
white shirt - फोटो : instagram

सिंपल सी सफेद शर्ट के साथ पार्टी वाला लुक चाहिए तो इसे किसी भी चमकती मिनी स्कर्ट के साथ ट्राई करें। जैकलीन का ये लुक पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसे आप मैचिंग की प्वॉइंटेड पम्प्स के साथ मैच कर पहन सकती हैं। कानों में डैंगलर के साथ ये लुक काफी ट्रेंडी लगेगा। 

विज्ञापन
must read how to rock in white shirt like diva
white shirt - फोटो : instagram

वहीं आप चाहे तो जान्हवी कपूर की तरह की सफेद शर्ट को कॉर्सेट के साथ ट्राई कर सकती हैं। वेल फिटेड जींस और हाई हील्स के साथ स्लीक पोनी टेल और सफेद शर्ट के साथ बस्टियर को कैरी करें। ये बिल्कुल फैशनिस्टा वाला लुक देगा। *

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed