नए साल आते ही फैंस अपने पसंदीदा सितारों को भी बधाईयां देते हैं। ऐसे में हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मौनी रॉय कैसे पीछे रहतीं। उन्होंने भी अपने चाहने वालों के लिए सरप्राइज कुछ कम नहीं रखा। आने वाले नए साल से पहले ही वो अपनी दिलकश तस्वीरों के संग फैंस को रिझाती नजर आईं। वहीं मौनी ने अपने प्रशंसकों और दोस्तों को नए साल की शुभकामनाएं भी दीं।
नए साल के मौके पर देखें मौनी रॉय की दिलकश तस्वीरें, इतना बोल्ड अंदाज देख हो जाएंगे दीवाने
साल 2020 के बीतने के साथ ही मौनी ने काले कपड़ों में ऐसा जलवा दिखाया है कि फैंस के होश उड़ गए हैं। पहाड़ों की वादियों में मौनी ब्रा और लांग स्कर्ट पहने पोज दे रही हैं। जिसमे उनका लुक फैंस के होश उड़ाने के लिए काफी है। वहीं मौनी इन तस्वीरों में हमेशा की तरह कम से कम बेस मेकअप और पिंक लिप्स में नजर आ रही हैं।
वैसे बता दें कि मौनी रॉय इंस्टाग्राम पर अक्सर ही तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वहीं उनकी इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर कमेंट करते हैं। वैसे मौनी रॉय की उनके फैंस टीवी शो के जरिए भी पसंद करने लगे थे। सीरियल नागिन में खूबसूरत नागिन बन वह हर किसी के दिल में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं।
वहीं मौनी ने टीवी के साथ ही फिल्मों का भी रुख किया। जहां फैंस ने उनको पसंद भी किया। अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' फिल्म से बड़े पर्दे पर कदम रखने के साथ वो और भी फिल्मों में लीड किरदार में नजर आईं। जिसमे 'मेड इन चाइना' और 'रोमियो अकबर वॉल्टर' है।