गर्मियों के सीजन में अगर आप स्टाइलिश और कंफर्टेबल वियर की तलाश में हैं। तो मिनी स्कर्ट परफेक्ट हैं। जिसे पहनकर ना केवल आप स्टाइलिश दिखेंगी वहीं आपको गर्मी से भी राहत मिलेगी। वैसे भी मिनी स्कर्ट में एक्ट्रेसेज अक्सर ही ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। जिनसे आप आसानी से इंस्पिरेशन ले कर मिक्स एंड मैच कर सकती हैं। तो चलिए देखें अनन्या पांडे से लेकर कटरीना कैफ और टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के मिनी स्कर्ट वाले स्टाइलिश लुक।
2 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
अगर आप ग्लैम लुक को आसानी से कैरी कर लेती हैं। तो अनन्या पांडे की तरह टाइट मिनी स्कर्ट संग टॉप को कैरी करें। टॉप की कई सारी डिजाइन आप अपने कंफर्ट के हिसाब से पेयर कर सकती हैं। जैसे की ऑफ शोल्डर या फिर ट्यूब टॉप के अलावा सिंपल टॉप या फिर टैंक टॉप भी मिनी स्कर्ट के साथ स्टाइलिश लगते हैं। वहीं इनमें आप स्टाइलिश भी दिखेंगी। बस हाई मेसी पोनी और हील्स के साथ पार्टी लुक और स्नीकर्स के साथ मूवी डेट के लिए परफेक्ट लुक मिलेगा।
3 of 5
fashion
- फोटो : insatgram
कटरीना कैफ मिनी स्कर्ट और शार्ट्स को काफी कंफर्टेबल तरीके से कैरी करती हैं। रैप डिजाइन की लेदर स्कर्ट संग पोल्का डॉट वाले टॉप को आप पूरी तरह से कॉपी कर सकती हैं। ये काफी स्टाइलिश दिखेगा और आप कूल भी लगेंगी। बस इस आउटफिट को आप चाहें तो स्ट्रैपी फ्लैट्स सैंडिल या फिर शूज के साथ कैरी करें।
4 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
करीना कपूर की तरह आप चाहें तो ओवरसाइज जैकेट या फिर टॉप के साथ मिनी स्कर्ट को पेयर कर सकती हैं। साथ ही ग्लै़डिएटर्स और खुले मेसी बाल काफी स्टाइलिश दिख रहे हैं। वैसे इन दिनों ओवरसाइज टीशर्ट के साथ मिनी स्कर्ट का काफी ज्यादा ट्रेंड है। जिसे आप आसानी से फॉलो कर स्टाइलिश दिख सकती हैं।
5 of 5
shweta tiwari
- फोटो : instagram
श्वेता तिवारी की तरह डेनिम ऑन डेनिम लुक चाहिए तो मिनी स्कर्ट के साथ डेनिम जैकेट को पेयर करें। साथ ही कलरफुल टैंक टॉप के साथ इसे मैच करें। श्वेता तिवारी इस रैप स्कर्ट और डेनिम जैकेट के साथ स्पोर्ट्स शूज कैरी किए हैं। जिसमे उनका लुक यंग गर्ल्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है।