मलाइका अरोड़ा घर से बाहर निकलें और सुर्खियां ना बनें। इवेंट से लेकर जिम और योगा सेशन में तो वो अपनी फिट बॉडी को फ्लांट करने से नहीं चूकतीं। वहीं उनके फैशनेबल कपड़े हमेशा टॉप पर होते हैं। कुत्ते को घर से बाहर सैर कराने निकलीं मलाइका ने ऐसी फ्रॉक पहनी कि हर किसी की निगाहें उन पर ही थम गईं।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
पपराजी के कैमरे में कैद मलाइका कुत्ते को सैर पर लेकर निकलीं तो उन्होंने नीले रंग की नी लेंथ फ्रॉक पहन रखी थी। जिस पर एनिमल प्रिंट बने थे। वहीं इस फ्रॉक की स्पैगेटी स्ट्राईप इसे बोल्ड लुक दे रही थी। जबकि ब्रॉड लो नेकलाइन के साथ ही बस्ट लाइन पर इलास्टिक के साथ डिटेलिंग की गई थी।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका ने इस क्यूट सी फ्रॉक के साथ हाई बन बना रखा था। वहीं पैरों में स्लाइडर ये बताने के लिए काफी थे कि वो बस अपने कुत्ते को सैर कराने निकली हैं। हालांकि इस दौरान भी मलाइका पूरे सेफ्टी के साथ चेहरे पर मास्क लगातार लगाए नजर आईं। बता दें कि बीते साल मलाइका और ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर आइसोलेट होने का अनुभव भी साझा किया था।
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Social media
बता दें कि इन दिनों में मुंबई में लॉकडाउन जैसी बंदिशें की गई हैं। वहीं सप्ताहांत पर पूरा लॉकडाउऩ रहता है। ऐसे में मलाइका केवल घर से बाहर कुत्ते को सैर कराती पपराजी के कैमरे में कैद हुईं।
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका की ये ड्रेस परफेक्ट समर ड्रेस है। जिसे पहन वो समर फैशन गोल्स देती नजर आ रही हैं।