रोज-रोज वहीं बोरिंग खाने को टेस्टी बनाने के लिए सभी के घर में अचार बनते हैं। लेकिन बहुत से लोगों के अचार कम पसंद आते हैं। क्योंकि इसमें तेल पड़ा होता है। अगर आप रोज के खाने में चटपटे और तीखे का तड़का लगाना चाहती हैं तो बनाएं झटपट हरी मिर्च का अचार। इस ताजे-ताजे अचार को सभी पसंद करेंगे और आपके खाने के स्वाद को भी बढ़ाएंगे। आगे की स्लाइड में जानिए इसे बनाने की रेसिपी।
कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगा हरी मिर्च का अचार, रोज के खाने में लाएगा नई जान
-
- 1
-
Link Copied
200 ग्राम हरी मिर्च, 2 चम्मच राई, डेढ़ चम्मच सौंफ, एक चम्मच मेथी दाना, तीन चौथाई कप दही, थोड़ा सा हल्दी पाउडर, आधा चम्मच शक्कर, एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार
हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए पहले एक चम्मच सरसों, एक चम्मच सौंफ, मेथी दाना को अच्छे से भून लें और मिक्सी में बारीक पीस लें। अब हरी मिर्च को धोकर सुखा कर कूंट लें।
एक पैन में तेल गर्म कर उसमें बचा हुआ सरसों और मेथी का दाना डालकर तड़का लगाएं। जब ये भुन जाए तो इसमें कुटी हुई हरी मिर्च डालें। ध्यान रहे हरी मिर्च को बहुत सारा महीन नहीं करना है। केवल उसको कूटकर टुकड़ों में बांटना है। पैन में इसे सॉफ्ट होने तक पकाएं। हल्दी पाउडर मिलाएं।
एक पैन में दही, नमक और चीनी डालकर मिक्स करें। पाउडर बनाए सारे मसाले को इसमें मिला दें और इसे तबतक पकाएं जबतक कि पानी सूख ना जाए। ठंडा होने पर नींबू का रस डालें। तैयार है आपका हरी मिर्च का अचार। इसे तीन हफ्ते तक बिना खराब हुए खाया जा सकता है।