लोपा मुद्रा को बिगबॉस के बाद से ही लोग बहुत पसंद करने लगे हैं। लोपा ने अपनी फिटनेस पर कुछ इस तरह काम किया है कि बोल्ड से बोल्ड आउटफिट में भी वे एकदम परफेक्ट दिखाई देती हैं। हाल ही में लोपा ने एक शूट की पुरानी तस्वीर को साझा किया, जिसमें वे बेहद आकर्षक दिखाई दे रही हैं और आउटफिट भी एकदम बोल्ड है। प्रशंसकों को लोपा का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। अगली स्लाइड्स से देखिए लोपा का यह आकर्षक लुक।
लेटेस्ट तस्वीरों में नजर आ रहा है लोपा का यह बोल्ड अवतार, लग रही हैं एकदम फिट
आउटफिट है एकदम बोल्ड
लोपा का यह आउटफिट ब्राउन कलर का है। इस पर चमकीली पत्तियां हैं। आगे से गला बहुत गहरा है। वी कट में पेट तक का डिप नेक दिया हुआ है। पेट पर एक बेल्ट का डिजाइन दिया हुआ है जिसमें कि दो गोल्डन रिंग्स हैं। स्लीव्स स्ट्रीप वाली हैं।
कहर ढा रही हैं लोपा
इसमें कोई दो राय नहीं कि लोपा इस आउटफिट में गजब लग रही हैं। लोपा ने कानों में बड़े-बड़े लटकने वाले इयररिंग्स पहने हैं। एक हाथ में बैंगल है,दूसरे हाथ में खूबसूरत सी अंगुठी है। पैरों में ड्रेस के रंग से मिलती-जुलती हाई हील्स पहनी हुई हैं। एक्सप्रेशंस भी काफी अच्छे दिखाई दे रहे हैं।
फिटनेस का कोई जवाब ही नहीं
हालांकि यह लोपा की पुरानी तस्वीर है लेकिन लोपा ने शरीर को काफी अच्छा मेंटेन कर रखा है। मेकअप भी बहुत बढ़िया है। लोपा ने बालों का बन बना रखा है। चेहरे के साथ कंधों पर भी हाइलाइटर का उपयोग किया है। न्यूड शेड की लिपस्टिक उनके होठों को और भी खूबसूरत बना रही है।
लोपा ने इस तस्वीर के लिए बैठकर पोज दिया है जिसमें उन्होंने पैरों को क्रॉस किया हुआ है। लोपा का मेकअप दीक्षा जैन ने किया है, फोटोशूट फैशन फोटोग्राफर अनमोल गर्ग ने किया है। पीछे नीला बैकग्राउंड है और यह एक इनडोर शूट है। प्रशंसकों ने लोपा की इस तस्वीर पर खूब कमेंट किए हैं।