फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mehndi Design For Engagement: सगाई के लिए मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन, बढ़ जाएगी दुल्हन की खूबसूरती

Wed, 22 Jan 2025 02:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 22 Jan 2025 02:34 PM IST
सार

यदि आप सगाई के लिए मेहंदी की डिजाइन खोज रही हैं तो यहां हम आपको इसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं, ताकि खूबसूरत मेहंदी के साथ आपकी खूबसूरती भी बढ़ जाए।

विज्ञापन
latest engagement mehndi designs simple and beautiful front hand
सगाई के लिए मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : instagram
Mehndi Design For Engagement: सगाई का दिन वैसे तो दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए काफी खास होता है, लेकिन इसकी सबसे ज्यादा तैयारी लड़कियों को ही करनी पड़ती है। लड़कियां सगाई के दिन पहली बार अपने पूरे ससुराल से मिलती हैं। ऐसे में वो चाहती हैं कि उनका लुक सबसे खूबसूरत लगे। इसके लिए वो कई-कई महीने पहले तैयारी शुरू कर देती हैं। सगाई के दिन उनका आउटफिट से लेकर मेकअप तक काफी खास होता है।


दुल्हनों के लुक में उनकी मेहंदी भी चार चांद लगाती है। ऐसे में आज हम यहां आपको सगाई के लिए मेहंदी की डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। इस तरह की डिजाइन काफी अच्छी लगती हैं और इसको लगाने के बाद आपका लुक और भी प्यारा लगेगा। तो चलिए बिना देर किए आपको मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन दिखाते हैं। 
latest engagement mehndi designs simple and beautiful front hand
पहली डिजाइन - फोटो : instagram

पहली डिजाइन

यदि आप अपनी सगाई की मेहंदी को सिंपल रखना चाहती हैं तो इस डिजाइन का चयन करें। इसमें आपको दोनों हाथों में एक जैसी डिजाइन लगवाएं। इस डिजाइन को खास बनाने के लिए एक हथेली के बीचों-बीच अंगूठी बनवाएं। दूसरी हथेली में आप अपना और अपने पार्टनर के नाम के पहले अक्षर को लिखते हैं। 

latest engagement mehndi designs simple and beautiful front hand
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram

दूसरी डिजाइन

कुछ खास मेहंदी बनाना चाहती हैं तो हथेली पर दूल्हा और दुल्हन की तस्वीर बनवाएं। एक हथेली पर दूल्हा-दुल्हन और दूसरी पर अंगूठी बनवाएं। ये डिजाइन देखने में काफी प्यारी लगती है। इसके अलावा आप हंसों का जोड़ा भी अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
latest engagement mehndi designs simple and beautiful front hand
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram

तीसरी डिजाइन

अपनी मेहंदी के लिए आप चाहें तो ऐसी डिजाइन का चयन कर सकती हैं। इसमें आप एक हाथ में घुटने पर बैठे दूल्हे की तस्वीर बनानी है वहीं दूसरे हाथ में दुल्हन की। इस मेहंदी में आप अपने दूल्हे का नाम भी अलग तरह से लिखवा सकती हैं। चाहें तो इसमें सगाई की तारीख का भी जिक्र करें।

विज्ञापन
latest engagement mehndi designs simple and beautiful front hand
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

बहुत सी लड़कियों को भरे हाथ मेहंदी लगवाना पसंद नहीं है। ऐसे में आप चाहें तो इस तरह की डिजाइन का चयन कर सकती हैं। ऐसी डिजाइन लगवाने के लिए आपको ज्यादा देर बैठना नहीं पड़ेगा। ये आसानी से लग भी जाएगी और सूख भी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed