कियारा आडवाणी अक्सर अपने सिंपल और एलिगेंट लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। वेस्टर्न और बोल्ड आउटफिट में भी कियारा का लुक क्लासी दिखता है। जिसे उनके फैंस खासा पसंद करते हैं। मेकअप से लेकर हेयरस्टाइल तक के मामले में वो हमेशा ही अलग लुक में नजर आती है। इस बार भी जब कियारा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो उनके ड्रेसिंग सेंस ने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
2 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम
एयरपोर्ट पर पहुंची कियारा आडवाणी का लुक किसी भी लड़की को पसंद आ सकता है। पपराजी के कैमरे में कैद कियारा ने बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक में एंट्री ली। कियारा ने ट्रेवेल के लिए डेनिम जैकेट पहन रखी थी। जिसकी डबल कलर शेड पिंक और ब्लू थी। वहीं इस खूबसूरत और स्टाइलिश सिंपल जैकेट के साथ कियारा ने डेनिम शार्ट्स पहन रखे थे।
3 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं कियारा ने इस डेनिम ऑन डेनिम लुक के साथ स्पोर्टी शूज कैरी किए थे। वहीं मिस आडवाणी ने इस शो स्टीलिंग टाई एंड डाई जैकेट के साथ नो मेकअप लुक कैरी किया था। खुले बालों के साथ कियारा बिना मेकअप के एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। वहीं इस डेनिम शार्ट्स के साथ कियारा ने नीले रंग का टोटे बैग कैरी किया था। जबकि गोल्डन शेड लिए जूते आकर्षक नजर आए। बता दें कियारा हमेशा ही स्टाइलिश और कंफी लुक के साथ स्पॉट होती हैं।
4 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
पिछले दिनों अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची कियारा का साड़ी लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया थ। पीले रंग की ओम्बर शेड साड़ी में कियारा रेडी थी। जिसका फैब्रिक शिफॉन का था। वहीं इस लुक को कियारा ने बालों में स्लीक बन के साथ पूरा किया था। जिसमे गजरा लगा था। वहीं कियारा ने बैकलेस ब्लाउज पहन रखा था।
5 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
बात करें फिल्मों की तो कियारा आखिरी बार फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई थीं। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों में वरुण धवन के साथ जुग जुग जीयो शामिल है।