कियारा आडवाणी अपने हटके फैशन सेंस की वजह से तारीफ बटोरती हैं। वहीं फैंस उनके सिंपल और कभी ग्लैमरस लुक को देखकर दीवाने हो जाते हैं। वैसे तो मौका अगर अवॉर्ड शो या इवेंट का हो तो कियारा बोल्ड नेकलाइन और स्लिट्स में टोंड लेग्स फ्लांट करने से परहेज नहीं करतीं। वहीं जब कियारा किसी कैजुअल आउटिंग के लिए होती हैं तो उनका कंफर्टेबल आउटफिट किसी भी लड़की के लिए फैशन इंस्पिरेशन बन जाता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब वो एयरपोर्ट पर पहुंची।
2 of 6
कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम
कियारा आडवाणी एयरपोर्ट पर बेहद स्टाइलिश और अफोर्डेबल कपड़ों को पहने नजर आईं। वहीं उनका ये लुक गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। कियारा ने अपने लुक का रील बनाकर इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है। जिसमे कैप्शन लिखा समर रेडी। कियारा ने ट्रैवेल के लिए एयरपोर्ट पर को-आर्ड सेट को चुना था।
3 of 6
कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम
आमतौर पर एक्ट्रेस ढीले-ढाले को-आर्ड सेट में नजर आती हैं। लेकिन कियारा ने टाइट फिटिंग का फ्लेयर पैंट चुना था। वहीं मैचिंग का क्रॉप टॉप था। जो कि स्लीवलेस था। वहीं इस के जूल नेकलाइन पर क्रिसक्रॉस पैटर्न डिजाइन थी। एस्मेट्रिक प्रिंट का ये को-आर्ड सेट गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था।
4 of 6
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
लाइट ग्रीन कलर के इस पैंट और क्रॉप टॉप के साथ कियारा ने टैन ब्राउन कलर के सैडिल्स पहन रखे थे। वहीं हाथों में मैचिंग का हैंडबैग भी था। जबकि राउंड शेप सनग्लासेज हर किसी का ध्यान खींच रहे थे। इसके साथ ही कियारा ने इस लुक को मिनिमम मेकअप और मिड पार्टीशन ओपन हेयर के साथ मैच किया था। जिसमे वो हमेशा की तरह ही बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
5 of 6
kiara advani
- फोटो : instagram
वैसे बता दें कियारा का ये को-आर्ड सेट कोई भी आम लड़की बड़े ही आसानी से पहन सकती है। दूसरी तरफ इस आउटफिट की कीमत भी ज्यादा नही है। जारा फैशन लेबल का ये को-आर्ड सेट बिल्कुल बजट में है। ऑफिशियल वेबसाइट पर इस क्रॉप टॉप की कीमत है 1590 रुपये तो वहीं फ्लेयर्ड पैंट की कीमत है 1990 रुपये। जो किसी भी फैशनेबल लड़की के लिए बिल्कुल बजट में है।