एफआईआर से प्रसिद्ध हुईं कविता कौशिक इन दिनों अपने जंगल वाले फोटोशूट के कारण लोगों की चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कविता बड़े दिनों बाद एक अलग अवतार में नजर आई हैं और उनके फोटोशूट का थीम भी एकदम अलग है। वे इन तस्वीरों में बेहद आकर्षक दिखाई दे रही हैं क्योंकि उनका यह लुक उनके चंद्रमुखी के किरदार से एकदम अलग है। कविता अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा जागरूक रहती हैं और फिर ट्रेंड योग प्रशिक्षक भी हैं। इस वजह से वे हमेशा ही फिट दिखाई देती हैं। वे अक्सर कठिन योग करते हुए भी अपनी वीडियो डालती हैं जिससे कि उनके फैंस आश्चर्यचकित हो जाते हैं। वे अपने लुक्स के साथ भी एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। उन्हें अपने बोल्ड लुक्स के लिए भी जाना जाता है। उनका लेटेस्ट फोटोशूट एकदम जबरदस्त है और ये काफी प्राकृतिक भी है। वे इन तस्वीरों में काफी अच्छे पोज दे रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए कविता कौशिक का यह नया और लाजवाब अंदाज।
बोल्ड लुक में नजर आईं कविता कौशिक, जंगल में करवाया फोटोशूट
ऐसा है लुक
कविता ने सफेद रंग के चौड़ी मोरी वाले प्लाजो के साथ डार्क ब्लू कलर की ब्रालेट पहनी हुई है जिसपर कि सफेद रंग की डॉट्स वाली प्रिंट् है। इस का डिजाइन बहुत आकर्षक है और पीछे से इसमें नॉट पैटर्न दिया हुआ है।
पोज है अलग हटके
कविता के फोटोशूट के अनुसार पोज बहुत ही अच्छे हैं। एक तस्वीर में जहां वे लो एंगल फोटो में साइड पोज दे रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में उनका एक हाथ ऊपर की ओर है और इसी से उन्होंने बालों को पकड़ रखा है। बालों को साइड में किया हुआ है।
बाल लग रहे हैं सुंदर
कविता को प्राकृतिक कर्ल्स मिले हैं बालों में। वे इनके साथ ज्यादा छेड़छाड़ भी नहीं करती हैं। सामान्य बालों को उन्होंने कहीं पीछे की ओर किया हुआ है तो कहीं साइड में करके पोज कर रही हैं। इस तरह से बाल उनपर खूब अच्छे लग रहे हैं।
फैंस को आ रहा बोल्ड लुक पसंद
कविता का ये बोल्ड लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने इस तस्वीर पर खूब कमेंट्स किए हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं. जिन्होंने उनकी इस तस्वीर पर आपत्तिजनक कमेंट्स भी कर रखे हैं। वे कविता की ड्रेस पर अजीबोगरीब कमेंट कर रहे हैं।