गौहर खान शादी के बाद से ही चर्चा का विषय बन चुकी हैं क्योंकि शादी में उनका फैशन सेंस जबरदस्त था। उन्होंने एक से बढ़कर एक ड्रेस पहने हैं। शादी के बाद भी अक्सर वे पति जैद के साथ तस्वीरें डालती रहती हैं। गौहर अपने डांस को लेकर भी फैंस के बीच प्रसिद्ध हैं। फिल्म इश्कजादे के एक गीत में धमाकेदार प्रस्तुति देने और बिगबॉस में आने के बाद से ही गौहर की खुद की अपनी एक पहचान बन चुकी है। फिलहाल वे विदेश में घूम रही हैं। वहीं की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साथ ही उन्होंने जिस जगह वह खड़ी हैं, उसके लिए भी एक अच्छा सा कैप्शन डाला है। गौहर के लुक्स को न सिर्फ उनके फैंस पसंद करते हैं बल्कि बॉलीवुड और टेलीविजन के उनकी तस्वीरों पर अक्सर कमेंट्स करते रहते हैं। गौहर अपने वैकेशन लुक में बहुत अच्छी लग रही हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए गौहर का यह लेटेस्ट और प्यारा अंदाज।
मस्तीभरे अंदाज में नजर आईं गौहर खान, आउटफिट है कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
गौहर खान ने स्वेट शर्ट पहना हुआ है जिसपर कि जुलाई लिखा है। लूज पैटर्न का यह स्वेट शर्ट उनपर बहुत कूल लग रहा है। इसके साथ उन्होंने रग्ड जीन्स पहनी हुई है। जीन्स एंकल के यहां से लूज है। यह पैटर्न उनके स्वेट शर्ट के साथ अच्छा लग रहा है।
स्नीकर्स लग रहे अच्छे
गौहर के इस लुक के साथ स्नीकर्स अच्छे लग रहे हैं। कानों में उन्होंने छोटे ईयररिंग्स, हाथ में घड़ी पहने हुई है। बालों को खुला रखा है और बाल सारे पीछे की ओर किए हुए हैं। इन तस्वीरों में गौहर का अंदाज एकदम मस्तीभरा है और वे बेहद खुश भी दिखाई दे रही हैं।
लिपशेड लग रहा है प्यारा
गौहर पर डार्क कलर का लिपशेड बहुत अच्छा लग रहा है। गौहर वैसे अक्सर डार्क लिपशेड लगाती हैं और यह उनके होंठों पर सूट भी करता है। उन्होंने चेहरे पर बहुत अधिक मेकअप नहीं किया हुआ है। वे तस्वीरों में एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं।
गौहर को पसंद आया मॉस्को
गौहर ने अपने कैप्शन में मॉस्को की तारीफ की है। उनके कहना है कि उन्होंने इस जगह पर अपने जीवन का श्रेष्ठ समय गुजारा है, जहां पर वे खड़ी हैं। गौहर इससे पहले भी घूमने-फिरने की तस्वीरें डाल चुकी हैं। वैसे वे अपने प्रोफाइल पर अक्सर पति जैद के साथ डांस करती हुई वीडियो डालती हैं जो कि फैंस बहुत पसंद करते हैं।