कटरीना कैफ और विकी कौशल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जिसमे उनके बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अब शादी के बाद कटरीना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की रस्मों की एक के बाद एक तस्वीरें साझा कर रही हैं। जिसमे उनका खूबसूरत लुक फैंस को इंप्रेस कर रहा है। इंस्टाग्राम पर शादी के बाद हल्दी की तस्वीरें साझा करने के बाद अब कटरीना ने मेहंदी की तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की है।
2 of 6
katrina kaif mehandi
- फोटो : instagram/katrinakaif
जिसमे वो विकी कौशल के साथ जमकर ठुमके लगाते नजर आ रही हैं। ढोल की ताल पर नाचते विकी और कटरीना की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आयी। कटरीना ने मेहंदी की रस्म के लिए बेहद खूबसूरत लहंगे का चुनाव किया था। जिस पर पीले और हरे रंग का कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा नजर आ रहा है।
3 of 6
katrina kaif mehandi
- फोटो : instagram/katrinakaif
वहीं इस खूबसूरत लहंगे के ब्लाउज पर सितारों का वर्क किया गया था। हाफ स्लीव और बैकलेस डिजाइन के साथ कटरीना बेहद आकर्षक लग रही हैं। मेंहदी फ्लांट करती इन तस्वीरों में कटरीना ने मिनिमम मेकअप लुक का चुनाव किया है। जिसके साथ कुंदन वर्क वाले मल्टीकलर की ज्वैलरी मैच की गई है।
4 of 6
katrina kaif mehandi
- फोटो : instagram/katrinakaif
गोटा पट्टी वर्क वाले लहंगे और ब्लाउज के साथ शियर फैब्रिक की चुनरी मैच की गई है। जिसकी किनारी पर फ्लोरल वर्क किया गया है। माथे पर गोल बिंदी और मांगटीका रजवाड़ा लुक देने के लिए काफी दिख रहा है। वहीं विकी कौशल ने ब्राइ़ड के लहंगे के साथ मैच करते हुए कुर्ता पायजामा कैरी किया है।
5 of 6
कटरीना कैफ ब्राइडल लहंगा
- फोटो : instagram/katrinakaif
जिसकी जैकेट पर बारीक फूलों का वर्क किया गया है। वहीं ये मल्टीकलर के फूल विकी के इस लुक को कंप्लीट करने के लिए काफी दिख रहे हैं। कटरीना ने मेहंदी की अपनी कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। जिस पर सितारे कमेंट कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कटरीना की मेहंदी की तस्वीरों पर फायर वाली इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की है।