कटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा स्लिम और फिट एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। जिनका हर लुक फैंस को पसंद आता है। फिर वो चाहे साड़ी वाला लुक हो या फिर उनकी बॉडीकॉन ड्रेस। इसके साथ ही कटरीना को फूलों वाली ड्रेस के खासा लगाव है। तभी तो वो अक्सर ही इस खास प्रिंट के साथ एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं। इस बार भी कटरीना की फूलों वाली ड्रेस पर फैंस का दिल आया है। सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीरों में वो गजब की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
2 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : Social media
वैसे कटरीना की स्टाइल फाइल देखें तो वो कई मौकों पर फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस में नजर आ चुकी हैं। जिसमें फूलों वाले लहंगे से लेकर सब्यसाची का डिजाइन किया ये क्रॉप टॉप और फ्लोरल स्कर्ट शामिल है। इस बार भी कटरीना जब अपने ब्यूटी ब्रांड के प्रमोशन के लिए फोटोशूट करवाने पहुंची तो उनका फ्लोरल प्रेम जाग गया।
3 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
मशहूर डिजाइनर गौरी एंड नयनिका की डिजाइनर की हुई इस शार्ट फ्लोरल ड्रेस जिसका पाउडर पिंक कलर इसे काफी क्यूट बना रहा था। वहीं हाफ स्लीव और उस पर पफ डिजाइन इसे बिल्कुल बार्बी लुक दे रहा है। वहीं इस वी शेप नेकलाइन के साथ बस्ट पर लगे बटन और मैचिंक की बेल्ट जिस पर ब्रॉड बकल लगा था। इसे काफी खूबसूरत और चियरफुल लुक दे रहा था।
4 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
वहीं कटरीना का ओवरऑल लुक भी काफी इंप्रेसिव था। जिसे देख फैंस का क्रेजी होना बनता है। क्योंकि कटरीना हमेशा की तरह इस पेस्टल पिंक कलर की ड्रेस के साथ अपने स्टेटमेंट मेकअप में नजर आईं। मिनिमम बेस मेकअप, स्मोकी आईज, ग्लॉसी पिंक लिप्स और बालों में सॉफ्ट कर्ल बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था।
5 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
कटरीना ने जैसे ही इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। फैंस ने उनकी तुलना डॉल से कर दी। साथ ही तारीफों के कमेंट से पूरा कमेंट बॉक्स भर गया। वहीं कटरीना की ये ड्रेस हर किसी के बजट में आसानी से फिट होने वाली भी नही है। भले ही कटरीना ने इसे आसानी से पहना हो। लेकिन अगर आप इसे खरीदने की सोच रही हैं। कीमत सुन जरूर झटका लगेगा। दरअसल, स्प्रिंग कलेक्शन 2021 में उतारी गई इस ड्रेस की कीमत एक वेबसाइट के मुताबिक 38 हजार रुपये की है। जो कि बिल्कुल भी कम नही है।