Karwa Chauth 2024 Saree Look : करवा चौथ को लेकर सुहागिन स्त्रियां काफी उत्साहित होती हैं। पति के लिए व्रत रखने और पूजा करने के अलावा उनका ध्यान अपने श्रृंगार पर होता है। वह करवा चौथ के मौके पर उसी तरह सजना संवरना चाहती हैं, जैसे अपनी शादी के वक्त दुल्हन बनी थीं।
इसी कारण कई महिला करवा चौथ के मौके पर अपनी शादी का जोड़ा पहनती हैं। हालांकि नए जमाने के मुताबिक, आज के चलन को अपनाते हुए महिलाएं इस मौके पर ट्रेंडी आउटफिट कैरी करती हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखती हैं कि उनका आउटफिट किसी नई दुल्हन के जैसा ही लगे।
लाल रंग वैसे भी सुहाग की निशानी माना जाता है। वहीं लाल रंग की साड़ी इस मौके पर सबसे प्रभावी लुक देती है। अगर आप भी करवा चौथ पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अभिनेत्रियों से कुछ सीख सकती हैं।
बाॅलीवुड की अभिनेत्रियां साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत दिखती हैं। पांरपरिकता के सात ही उनका लुक आज के दौर की महिलाओं जैसा होता है। यहां कुछ बाॅलीवुड अभिनेत्रियों की साड़ी में तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे करवा चौथ के मौके पर आप भी अपना सकती हैं और पति को इम्प्रेश कर सकती हैं।
2 of 5
विद्या बालन की लाल साड़ी
- फोटो : Instagram
विद्या बालन
विद्या बालन की ये कांजीवरम साड़ी करवा चौथ पर आपकी सुदंरता में निखार ला सकती है। इस तरह की साड़ी में सुहागिन स्त्रियां जब चांद के सामने खड़ी होंगी तो पति सिर्फ आपको ही निहारेंगे। स्लीक हेयरस्टाइल के साथ बन बनाकर बड़े-बड़े ट्रेडिशनल झुमकों से खुद के लुक को अधिक निखार सकती हैं।
3 of 5
red outfit
- फोटो : instagram
कीर्ति सुरेश
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भले ही शादी शुदा न हों लेकिन उनका ये लाल साड़ी वाला लुक करवा चौथ के मौके पर काफी खूबसूरत और आकर्षक लगेगा। कीर्ति की तरह आप लाल रंग की बनारसी साड़ी को करवा चौथ पर पहन सकती हैं। साड़ी के साथ अपनी गोल्डन ज्वेलरी कैरी करें। साथ में जूड़ा बनाकर गजरे से खुद को स्टाइल करें। ये लुक परंपरागत के साथ ही बहुत आकर्षक लगेगा।
4 of 5
जेनेलिया की लाल साड़ी
- फोटो : Instagram
जेनेलिया डिसूजा देशमुख
जेनेलिया की लाल साड़ी में सोने के तार की बारीक कढ़ाई से मोटा बोर्डर तैयार किया गया है। इस तरह की साड़ी बहुत ही शानदार और क्लासिक लुक दे सकती है। करवा चौथ के मौके पर इस तरह की साड़ी पहनकर पूजा करना बेहतर फैसला हो सकता है।
5 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : Instagram
रानी मुखर्जी
इस करवा चौथ पर आप अभिनेत्री रानी मुखर्जी की तरह ब्राइट रेड कलर की साड़ी से खुद को स्टाइल कर सकते हैं। रेशम के सुनहरे धागों से तैयार ये साड़ी कैरी करने में हल्की होने के साथ ही सहज भी है। साथ ही इस तरह की साड़ी में आपका लुक काफी सुदंर लगेगा। रानी की तरह मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ियों का सेट और पारंपरिक गहनें आपकी सुंदरता को दोगुना कर सकते हैं।