Karwa Chauth 2024: शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे गहने पहनने का शौक नहीं होगा। हर महिला के पास सोने, चांदी से लेकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी तक का खूबसूरत कलेक्शन होता है। वो जगह और आउटफिट के हिसाब से ही गहनों का चयन करती हैं।
अब जब त्योहारों का सीजन आ रहा है, तब गहनों की खरीदारी जमकर होगी। खासतौर पर करवा चौथ के लिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी गहने खरीदते हैं। पुरुष अपनी पत्नी के लिए गहनें खरीदते हैं और उन्हें तोहफा देते हैं।
अगर आपकी पत्नी पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही है तो उसे तोहफे में पायल दें। वो जब-जब पायल पहनेंगी तो उन्हें आपके प्यार का एहसास होगा। यहां इस लेख में हम आपको पायलों की लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपनी पत्नी के लिए खूबसूरत डिजाइन की पायल ले सकें।
2 of 7
पत्नी रख रही है करवा चौथ का व्रत तो उसे तोहफे में दें पायल
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
अगर आपकी पत्नी शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रहीं हैं तब उनके लिए ये डिजाइन सबसे सही है। ऐसी डिजाइन की पायल पहनकर उनका पूरा पैर ही भर जाएगा। इसमें ढेर सारे घुंघरू लगे हैं, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं।
3 of 7
पत्नी रख रही है करवा चौथ का व्रत तो उसे तोहफे में दें पायल
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
चांदी की पायल में जड़े ऐसे मोती आपकी पत्नी के पैरों की खूबसूरती बढ़ा देंगे। ऐसी पायल आपकी पत्नी उस वक्त भी कैरी कर सकती हैं, जब पैरों में कुछ न पहना हो। वहीं जब इसे त्योहारों के सीजन में पहनेंगी तब तो लुक और भी प्यारा दिखेगा।
4 of 7
पत्नी रख रही है करवा चौथ का व्रत तो उसे तोहफे में दें पायल
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
यदि शादी की यादें ताजा करना चाहते हैं तो अपनी पत्नी के लिए ऐसी पायल खरीदें। इस पर बनी डोली और बारात को देखकर वो अवश्य ही खुश होंगी। इसे आप अपने हिसाब से कस्टमाइज करा सकते हैं।
5 of 7
पत्नी रख रही है करवा चौथ का व्रत तो उसे तोहफे में दें पायल
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
अगर कुछ नई डिजाइन की पायल अपनी पत्नी को देना चाहते हैं तो ये एक परफेक्ट विकल्प है। ऐसी डिजाइन में कुंदन जड़ा है। लाल और हरे कुंदन की वजह से ही इसका लुक प्यारा दिखता है। ऐसी पायल में घुंघरू भी जड़े होते हैं, जो अच्छे लगते हैं।