Karwa Chauth 2024: इस साल करवा चौथ का त्योहार 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी सुहागिन महिलाओं ने पूरी कर ली है। करवा चौथ के दिन महिलाएं नए-नए कपड़े पहनती हैं और खूब सजती और संवरती हैं। ये दिन उनके पति को समर्पित होता है। इस दिन सभी महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं।
कहा जाता है कि जो भी महिला इस दिन सच्चे मन से पूजा-अर्चना करती है, उसके पति की न सिर्फ उम्र लंबी होती है, बल्कि उनके सम्मान में भी वृद्धि होती है। इस दिन ज्यादातर महिलाएं लहंगा पहनना पसंद करती हैं।
अगर आप भी इस करवा चौथ अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो लहंगे के साथ वाले दुपट्टे को अलग स्टाइल में कैरी करें। यहां हम आपको दुपट्टा कैरी करने के कुछ अलग तरीके बताने जा रहे हैं, ताकी करवा चौथ के दिन आपका लुक सबसे अलग और खूबसूरत दिखे।
2 of 6
जूड़े के साथ करें अटैच
- फोटो : instagram
जूड़े के साथ करें अटैच
लहंगे के साथ दुपट्टा कैरी करने का ये सबसे अच्छा तरीका है। इस तरीके से दुपट्टे को कैरी करने के लिए आपको जूड़ा बनाना है और उस पर साधारण तरह से दुपट्टा पिनों की मदद से अटैच करना है। यदि ऐसा दुपट्टा अटैच कर रहीं हैं तो एक दुपट्टा लहंगे के साथ नॉर्मली कैरी करें। जूड़े वाला दूपट्टा दूसरा होना चाहिए। इससे आपका लुक अच्छा दिखेगा।
3 of 6
साड़ी के पल्लु की तरह रखें
- फोटो : instagram
साड़ी के पल्लु की तरह रखें
सिंपल तरह से दुपट्टा कैरी करना है तो इसे साड़ी के दुपट्टे की तरह अटैच करें। इसके लिए आपको प्लीट्स बनाकर सेंटर से कंधे पर अटैच करनी है। आप चाहें तो पल्लु को खुला भी रख सकती हैं। इसके बाद पीछे की साइड लटक रहे दुपट्टे तो ऐसे ही रहनें दें और आगे वाले दुपट्टे के एक छोर को थोड़ा सा घुमा कर पीछे की साइड अटैच कर दें।
4 of 6
ऐसे कैरी करें बॉर्डर वाला दुपट्टा
- फोटो : instagram
ऐसे कैरी करें बॉर्डर वाला दुपट्टा
अगर आपके लहंगे का दुपट्टा काफी हैवी बॉर्डर वाला है तो आप इसे सही से कैरी करें, वरना ये आपको परेशान कर सकता है। इसके लिए दुपट्टे को पहले फ्री स्टाइल तरीके से कैरी करके कंधे पर अटैच करें। इसके बाद कंधे के पीछे से दुपट्टा ले जाते हुए कमर के पास से सामने की ओर पिन अप कर लें। ये करते समय आपकी प्लीट्स पीछे से खुल जाएंगी और कंधे पर पिन किया हुए छोर से बाॅर्डर भी अच्छा दिखेगा।
5 of 6
हाथ में पकड़ें
- फोटो : instagram
हाथ में पकड़ें
दुपट्टे को कहीं अटैच नहीं करना चाहतीं, तो ये तरीका आप पर जचेगा। इसके लिए आपको बस पहले एक हाथ की कलाई पर दुपट्टे को लपेटना है, उसके बाद इसे पीछे की तरफ से लाकर दूसरे हाथ की कलाई पर लपेटें। आप चाहें तो दोनों कलाई पर चूड़ियों के साथ दुपट्टे को पिन से अटैच कर सकती हैं।