टीवी की अभिनत्रियों में शुमार करिश्मा तन्ना कोई अंजान चेहरा नही हैं। रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 8 से कामयाबी की सीढियां चढने वाली करिश्मा हर घर में पहचाना जाने वाला चेहरा हैं। इसके साथ ही वो अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसमें उनके लुक हर किसी को भाते हैं। लेकिन इस बार उनका साड़ी के साथ एक्सपीरिएंस किसी को भी लुभाने के लिए काफी है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
बिना ब्लाउज साड़ी पहन करिश्मा तन्ना ने कराया फोटोशूट, तस्वीरें हो रहीं वायरल
दरअसल, अपने फैशन से हर किसी को लुभाने वाली करिश्मा तन्ना ने अपनी ढेर सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें उनका लुक गजब का दिख रहा है। साड़ी को बिना ब्लाउज के साथ इतने ग्रेसफुल तरीके से कैरी किया है कि लोग उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पा रहे हैं।
- पहली तस्वीर में बनारसी सिल्क की साड़ी पहने करिश्मा कयामत ढा रही हैं। मरून और सिल्वर रंग की साड़ी के साथ उन्होंने ब्लाउज को कैरी नही किया है। वहीं बात करें मेकअप की तो मेसी चोटी बनाए करिश्मा ने साथ में सिल्वर रंग की ज्वैलरी पहन रखी है। जिसमें वो कमाल की खूबसूरत दिख रही हैं।
वहीं दूसरी तस्वीरों में लाल रंग की हैंडलूम की साड़ी पहने करिश्मा किसी गांव की छोरी सी दिख रही हैं। जिसमें उनका लुक गजब ढा रहा है। बिना ब्लाउज साड़ी संग उन्होंने सिल्वर ज्वैलरी कैरी किया है।
करिश्मा हर तस्वीर में कमाल लग रही हैं। लाइनिंग वाली मल्टीकलर की ग्रे रंग की साड़ी संग सिल्वर मांगटीका और नथ साथ में झुमका उनके लुक को पूरा कर रहा है। लेकिन इस साड़ी के साथ बिना ब्लाउज संग वो नया ट्रेंड लाने की कोशिश कर रहीं थी।
View this post on Instagram
A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna) on