काजोल और अजय देवगन ने हाल ही में अपनी शादी की 20वीं सालगिरह मनाईं। इसी दौरान अभिनेत्री काजोल ने अपनी एक तसवीर शेयर की है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस उनकी इस तसवीर की तुलना उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हानियां ले जायेंगे' में उनके किरदार सिमरन से कर रहे हैं।
इस तस्वीर में काजोल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दिग्गज अभिनेत्री की यह तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। काजोल ने इंस्टाग्राम पर यह तसवीर शेयर करते हुए लिखा,' Mid week feelings.....' 44 वर्षीया अभिनेत्री की पिछली फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' थी। फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहा गया था।
बता दें कि अजय और काजोल बॉलीवुड के आइडल कपल माने जाते हैं। अभिनेत्री काजोल आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। कभी अपने बच्चों के साथ तो कभी पति अजय देवगन के साथ सेल्फी शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस खूब लाइक करते हैं।
काजोल ने हाल ही में एक फोटो पोस्ट किया था, जिसमें वो बेहद हैरान नजर आ रही हैं. फोटो के नीचे काजोल ने कैप्शन में लिखा है 'जब मैं अपने बच्चों को साथ देखती हूं@nysaadevgan'। इस पर शर्मिंदा नायसा ने कमेंट किया कि 'मॉम, आप इतना extra क्यों बनते हो?'
अजय देवगन और काजोल की पहली मुलाकात फिल्म हलचल के सेट पर हुई थी। अजय देवगन शूटिंग से खाली समय में शांत, अकेले एक कोने में कुर्सी पर बैठे रहते थे, उनसे उलट काजोल बेहद बातूनी, हंगामा मचाने वाली और माहौल में अपनी उपस्थिति का अहसास कराने वाली लड़की थीं। अजय देवगन ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि काजोल शोर करने वाले बातूनी व घमंडी लड़की थी।