{"_id":"64d87704eb7d93aeb8011d3d","slug":"independence-day-2023-prefect-outfit-for-independence-day-in-office-2023-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2023: दफ्तर में 15 अगस्त के मौके पर पहनें इस तरह के परिधान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Independence Day 2023: दफ्तर में 15 अगस्त के मौके पर पहनें इस तरह के परिधान
Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। 1947 में इसी दिन भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। देश को आजादी दिलाने में कई वीर जवानों ने अपनी जानें गंवाई हैं। इन्हीं शहीद वीर जवानों को हम सभी स्वतंत्रता दिवस के दिन याद करते हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
स्कूलों के साथ-साथ निजी और सरकारी दफ्तरों तक में तिरंगा फहराया जाता है और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में अगर आप 15 अगस्त के दिन अपने दफ्तर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं लेकिन आपको ये समझ नहीं आ रहा कि आप कैसे कपड़े पहनें तो आपकी इस परेशानी का हल हमारे पास है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि दफ्तर में होने वाले कार्यक्रम में आप किस तरह के कपड़े पहन सकते हैं।
2 of 5
स्वतंत्रता दिवस के लिए फैशन टिप्स
- फोटो : instagram
एथनिक को दें प्राथमिकता
स्वतंत्रता दिवस के दिन अगर आपके दफ्तर में कुछ कार्यक्रम हो रहा है तो आप एथनिक वियर पहन कर जा सकते हैं। लड़के कुर्ता और पायजामा या फिर कुर्ते के साथ जींस पहन सकते हैं। वहीं लड़कियां सूट या साड़ी पहन कर दफ्तर जा सकती हैं।
3 of 5
Independence Day 2023
- फोटो : instagram
रंगों का रखें ध्यान
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में अगर आप तिरंगे के रंगों के कपड़े पहनेंगे तो ये आपको परफेक्ट लुक देगा। इसके अलावा आप चाहें तो तिरंगे के किसी एक रंग को अपने आउटफिट में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jeans and kurta
- फोटो : istock
खादी को दें प्राथमिकता
कार्यक्रम में जाने के लिए आप खादी को प्राथमिकता दे सकते हैं। आपको लड़के और लड़कियों दोनों के लिए खादी के कुर्ते बाजार में उपलब्ध होते हैं। इन्हें पहन कर आप आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को बढ़ावा दे सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
स्वतंत्रता दिवस
- फोटो : instagram
एक्सेसरीज का रखें ध्यान
स्वतंत्रता दिवस के दिन तैयार होने के लिए आप अपने लुक में एक्सेसरीज को शामिल जरूर करें। इसके लिए लड़कियां हाथों में ट्राईकलर के कंगन और चूड़ियां पहन सकती हैं वहीं पुरुष अपने हाथों में तिरंगे हैंडबैंड पहन सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।