फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: पुरानी साड़ी को ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल, स्टाइल देख सब हो जाएंगे इंप्रेस

Sat, 12 Aug 2023 09:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 12 Aug 2023 09:47 AM IST
विज्ञापन
Fashion Hacks Tips And Tricks To Reuse Old Saree in new Style
पुरानी साड़ी से नया आउटफिट - फोटो : instagram

भारतीय महिलाओं की खूबसूरती उनके पारंपरिक पहनावे से खिल उठती है। कोई भी महिला हो, साड़ी लुक में हमेशा आकर्षक लगती हैं। महिलाएं भी सूट पहनती हों या वेस्टर्न, उनके वार्डरोब में कुछ साड़ियां तो हमेशा रहती हैं। महिलाओं के पास कई ऐसी साड़ियां भी होती हैं, जिन्हें वह पहनती नहीं हैं लेकिन उनके वॉर्डरोब का हिस्सा बनी रहती हैं। इसकी कई वजह होती हैं। साड़ी ओल्ड फैशन हो गयी होती हैं, पुरानी हो गयी होती है या फिर वह साड़ी आपकी पसंदीदा साड़ियों में से होती है लेकिन आप उसे पहन नहीं सकते और हटाना भी नहीं चाहते। ऐसे में आप अपने वार्डरोब में रखी पुरानी साड़ियों को री यूज कर सकती हैं। अपनी साड़ियों से आप दूसरे स्टाइलिश आउटफिट तैयार करा सकती हैं, जिसे पहन कर आप खुद का फैशन स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। आईए जानते हैं कि अपनी पुरानी साड़ी को रियूज करके कैसे बनाएं नया स्टाइलिश आउटफिट।

Fashion Hacks Tips And Tricks To Reuse Old Saree in new Style
पुरानी साड़ी का रियूज - फोटो : Instagram/aamnasharifofficial

अगर आप के पास शिफॉन की साड़ी है और वह पुरानी हो गई है। साड़ी को अब आप पहनती नहीं हैं तो आप इसे रीयूज करते अनारकली स्टाइल कुर्ता बनवा सकती हैं। शिफाॅन का फैब्रिक अनारकली कुर्ते के हिसाब से आपको परफेक्ट स्टाइल देगा। शिफाॅन की साड़ी का अपनी मन पसंद या साड़ी के प्रिंट के हिसाब से डिजाइन वाला कुर्ता बनवाएं। साड़ी प्लेन हैं तो आप कुर्ते में गोटा या लेस वर्क भी करवा सकती हैं। लटकन लगाकर अपने मुताबिक डिजाइन दे सकती हैं।

Fashion Hacks Tips And Tricks To Reuse Old Saree in new Style
पुरानी साड़ी का रियूज - फोटो : instagram/imrashamidesai

अगर आप के पास लहरिया या चुनरी प्रिंट की साड़ी हो तो उससे आप दुपट्टा तैयार करवा सकती हैं। इस तरह के दुपट्टे बहुत ही प्यारे लगते हैं और किसी भी साधारण कुर्ती को स्टाइलिश लुक देते हैं। आप साड़ी के दुपट्टे में किरन लेस या पोम पोम लटकन का इस्तेमाल करके उसे हैवी वर्क दे सकती हैं। हल्के रंगों के कुर्तों के साथ आप इस तरह के दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Hacks Tips And Tricks To Reuse Old Saree in new Style
पुरानी साड़ी का रियूज - फोटो : instagram/rakulpreet

अगर आप के पास मोटे बॉर्डर वाली प्लेन साड़ी हो, बनारसी स्टाइल साड़ी हो तो आप उससे स्ट्रेट कुर्ता, फ्रंट स्लिट कुर्ता या साड़ी की डिजाइन के मुताबिक कुर्ता बना सकती हैं। आप शिफोन, जार्जेट साड़ियों के टाॅप भी बनवा सकती हैं। केप इन दिनों ट्रेंड में हैं। इन साड़ियों के केप अच्छे लगेंगे। केप को आप टैंक टाॅप, क्राॅप टाॅप या ब्रालेट टाॅप के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा फ्लोरल प्रिंट साड़ियों के भी शाॅर्ट टाॅप स्टाइल कुर्ते या शर्ट बनवा सकती हैं।

विज्ञापन
Fashion Hacks Tips And Tricks To Reuse Old Saree in new Style
पुरानी साड़ी का रियूज - फोटो : instagram/Kiara Advani

साड़ी से आप लहंगा बनवा सकती हैं। साड़ी प्रिंट की हो तो ढेर सारे फ्रिल से साथ लहंगा या स्कर्ट बनवाएं। इसे आप क्राॅप टाॅप या स्टाइलिश हैवी कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed