फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips On Holi: होली के पक्के रंगों से बालों को ऐसे बचाएं, ये तरीके आएंगे काम

Fri, 07 Mar 2025 09:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 07 Mar 2025 09:25 AM IST
सार

यहां हम आपको रंग खेलने के पहले और रंग खेलने के बाद, दोनों समय के लिए हेयर केयर करना बताने जा रहे हैं, ताकि आपको किसी तरह कि कोई परेशानी न होने पाए।

विज्ञापन
Holi Hair Care Tips To Protect Hair From Holi Colors in hindi
होली के पक्के रंगों से बालों तो ऐसे बचाएं - फोटो : instagram
Hair Care Tips On Holi: होली का त्योहार रंगों की मस्ती और उमंग लेकर आता है। वैसे तो अब ज्यादातर लोग गुलाल से होली खेलते हैं, लेकिन कई राज्यों में आज भी पक्के रंग से होली खेलने का रिवाज है। ये पक्के रंग कितना भी ऑर्गेनिक हो, लेकिन ये बालों ओर चेहरे पर बुरा प्रभाव छोड़ ही जाते हैं। ऐसे में अगर सही देखभाल न की जाए, तो रंगों में मौजूद केमिकल बालों को रूखा, कमजोर और बेजान बना सकते हैं।


इसी के चलते बालों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ आसान लेकिन असरदार उपाय अपनाने जरूरी हैं। इसके लिए यहां हम आपको रंग खेलने के पहले और रंग खेलने के बाद, दोनों समय के लिए हेयर केयर करना बताने जा रहे हैं, ताकि आपको किसी तरह कि कोई परेशानी न होने पाए।
 
Holi Hair Care Tips To Protect Hair From Holi Colors in hindi
बालों पर चढ़ाएं तेल की परत - फोटो : Adobe stock

होली के पहले ऐसे करें देखभाल

1. बालों पर चढ़ाएं तेल की परत

अगर होली खेलने का शौक है तो होली खेलने से पहले नारियल, जैतून या बादाम का तेल बालों में अच्छी तरह लगाएं। इससे रंग बालों में चिपकेगा नहीं और आसानी से निकल जाएगा। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो रंग आपके बालों में चिपक जाएगा, जिसके बाद बाल डैमेज हो सकते हैं।

Holi Hair Care Tips To Protect Hair From Holi Colors in hindi
हेयर सीरम या कंडीशनर लगाएं - फोटो : Adobe stock
2. हेयर सीरम या कंडीशनर लगाएं 

जिनके बाल ड्राई हैं, उन लोगों को तो होली के समय अपने बालों का खास ध्यान रखना चाहिए। होली खेलने से पहले अपने बालों में सीरम या लीव-इन कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इससे बालों पर एक सुरक्षात्मक परत बन जाएगी, और बाल रंगों के प्रभाव से बचे रहेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi Hair Care Tips To Protect Hair From Holi Colors in hindi
बालों को बांधें और कवर करें - फोटो : Adobe stock

3. बालों को बांधें और कवर करें

खुले बाल रंगों को जल्दी सोखते हैं, इसलिए चोटी या जूड़ा बनाएं। इससे बाल कम प्रभावित होंगे। सिर को ढकने से रंग और धूल सीधे बालों तक नहीं पहुंचेगी।  

विज्ञापन
Holi Hair Care Tips To Protect Hair From Holi Colors in hindi
गुलाल से खेली है होली तो ये काम करें - फोटो : instagram

होली के बाद ऐसे रखें बालों का ध्यान

1. गुलाल से खेली है होली तो ये काम करें

यदि आपने पक्के रंग की जगह गुलाल से होली खेली है तो शैंपू करने से पहले बालों को अच्छी तरह झाड़ लें ताकि सूखे रंग निकल जाएं। जितना हो सके कोशिश करें कि बालों में से सूखा रंग निकल जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed