नुसरत भरुचा बीटाउन की उन एक्ट्रेस में से हैं जिन्होंने धीरे-धीरे फैंस के दिलों में जगह बना ली है। फैशन और स्टाइल के मामले में वो बोल्डनेस से जरा भी परहेज नहीं करती। इस बात का सबूत उनके कई सारी अवॉर्ड शो में अपीयरेंस है। जब वो शानदार बोल्ड आउटफिट में नजर आ चुकी हैं। आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं नुसरत का मेकअप वीडियो सामने आया है। जिसमे उनका गॉर्जियस लुक हर किसी को दीवाना बना रहा है।
नुसरत भरूचा का मेकअप वीडियो आया सामने, गॉर्जियस लुक में ढा रहीं कहर
सेलिब्रेटी मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया है। जिसमे नुसरत रेडी होती नजर आ रही हैं। कोहल आई मेकअप के साथ रेड लिप्स नुसरत के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। वहीं नुसरत ने इस फोटोशूट के लिए काले रंग का शिमरी ड्रेस पहन रखा है।
एस्मेट्रिक हेमलाइन और फुल स्लीव वाली ड्रेस के साथ डीप प्लजिंग नेकलाइन के साथ नुसरत इस आउटफिट में गॉर्जियस नजर आ रही थीं।
नुसरत अक्सर ही इंस्टाग्राम पर स्टनिंग फोटोशूट की तस्वीरें साझा करती रहती है। जिसमे उनका बोल्ड और ग्लैमरस लुक भी नजर आता है। बात करें काम की तो नुसरत जैकलीन फर्नांडिज और अक्षय कुमार के साथ फिल्म रामसेतु में काम कर रही हैं।
फिल्म प्यार का पंचनामा से फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली नुसरत फैंस के दिलों में जगह बना चुकी हैं। अपनी फिल्मों से ज्यादा नुसरत उस समय सुर्खियों में आ गईं जब वो अवॉर्ड शो के मंच पर हरे रंग की बेहद बोल्ड ड्रेस में पहुंची थीं। कमर तक बने हाई स्लिट की वजह से उनकी ड्रेस को लोगों ने जमकर ट्रोल भी किया था। हालांकि नुसरत ने इतनी बोल्ड ड्रेस को पहन अवॉर्ड शो में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ जलवे बिखेरे थे।