{"_id":"61bb2d08834eeb0174188c10","slug":"harnaaz-sandhu-first-photoshoot-after-became-miss-universe-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Miss Universe 2021: हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स बनने के बाद कराया फोटोशूट, इन कपड़ों में दिया पोज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Miss Universe 2021: हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स बनने के बाद कराया फोटोशूट, इन कपड़ों में दिया पोज
हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स का ताज जीत पूरे भारत को एक बार फिर जश्न मनाने का मौका दे दिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। हाल ही में हरनाज भारत लोट आईं है। जहां मुंबई एयरपोर्ट पर उनका जमकर स्वागत हुआ। वहीं हरनाज का पहला फोटोशूट भी सामने आया है।
2 of 5
harnaaz sandhu
- फोटो : instagram
मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज कौर संधू का ताज जीतने के बाद पहला फोटोशूट सामने आया है। जिसे हरनाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। जिसमे वो गुलाबी रंग के ब्लेजर को पहने पोज दे रही हैं। डीप नेकलाइन के इस ब्लेजर में वो हमेशा की ही तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
बता दें कि हरनाज ने मिस यूनिवर्स का ताज पूरे 21 सालों बाद हासिल किया है। इसके पहले भारत की केवल दो सुंदरियां ही इस ताज को जीत सकी थीं। 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता।
वहीं हरनाज कौर भारत की तीसरी ब्रह्मांड सुंदरी बनी हैं। जिसके सिर ये ताज सजा है। 70वें ब्रह्मांड सुंदरी की इस प्रतियोगिता का आयोजन इजरायल में किया गया था। जिसके जज पैनल में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी शामिल थीं।
भारत लौटकर आईं हरनाज का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे वो तिरंगा फहराते दिख रही हैं। एयरपोर्ट पर हरनाज ने डार्क मरून कलर का शिमरी गाउन पहन रखा है। जिसकी डीप नेकलाइन और फुल स्लीव स्टाइलिश दिख रही है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।