Hariyali Teej 2026 Outfit Ideas: हरियाली तीज का त्योहार भारतीय महिलाओं के लिए केवल धार्मिक आस्था का अवसर नहीं, बल्कि पारंपरिक सौंदर्य, श्रृंगार और फैशन का भी खास पर्व माना जाता है। सावन की हरियाली, झूले, मेहंदी, हरी चूड़ियां और रंग-बिरंगे एथनिक आउटफिट इस त्योहार की रौनक को कई गुना बढ़ा देते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर सबसे अलग और आकर्षक दिखना चाहती हैं, तो अभी से अपने आउटफिट की तैयारी शुरू कर देना बेहतर रहेगा।
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 पर दिखना है सबसे खास? अभी से तैयार करा लें ये खूबसूरत आउटफिट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:51 PM IST
सार
Hariyali Teej 2026 Ethnic Outfit: हरियाली तीज पर कौन-सा आउटफिट पहनें?
हरियाली तीज पर हरे रंग की सिल्क साड़ी, फ्लोरल अनारकली सूट, एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा, शरारा सेट या हल्के इंडो-वेस्टर्न एथनिक आउटफिट बेहतरीन विकल्प हैं। इन्हें ऑक्सीडाइज्ड या कुंदन ज्वेलरी, हरी चूड़ियों, मेहंदी और हल्के ग्लोइंग मेकअप के साथ स्टाइल करके आकर्षक फेस्टिव लुक पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन