फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hairstyle For Greasy Hair: बाल हो गए हैं चिपचिचे तो बना सकती हैं ऐसे हेयर स्टाइल, लुक दिखेगा काफी अलग

Thu, 05 Jun 2025 12:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 05 Jun 2025 12:17 PM IST
सार

Hairstyle For Greasy Hair: यदि आपके बाल भी हेयर वॉश के अगले ही दिन चिपचिपे हो जाते हैं, तो अपनी हेयर स्टाइल को खास रखें। ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। 

विज्ञापन
Hairstyle For Sticky Hair Try These Hairstyle For Greasy Or Oily Hair
बाल हो गए हैं चिपचिचे तो बना सकती हैं ऐसे हेयर स्टाइल - फोटो : Adobe stock
Hairstyle For Greasy Hair:  गर्मी का मौसम है, ऐसे में पसीना आना तो बेहद आम बात है। इस मौसम में शरीर के साथ-साथ स्कैल्प पर पर काफी पसीना आता है, जिस कारण बाल काफी जल्दी चिपचिपे हो जाते हैंं। अक्सर देखने को मिलता है कि बहुत से लोग तो इस बात से परेशान रहते हैं कि हेयर वॉश के अगले दिन ही उनके बाल चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें स्टाइल करना बेहद मुश्किल हो जाता है।


इसी के चलते यहां कुछ ऐसी हेयर स्टाइल बताई जा रही हैं, जिन्हें आप चिपचिपे बालों में भी बना सकते हैं। हमारी बताई गई ये हेयर स्टाइल आपके लुक को भी क्लासी बना देंगी और इससे आपके बाल भी सही से सेट हो जाएंगे। 
Hairstyle For Sticky Hair Try These Hairstyle For Greasy Or Oily Hair
स्लीक लो बन - फोटो : instagram
स्लीक लो बन

ये हेयर स्टाइल आजकल अभिनेत्रियों से लेकर हर किसी को पसंद आती है। इसमें बालों को एकदम स्लीक स्टाइल में क्ंघी करके लो बन बनाना होता है। इसमें चाहें तो बालों में थोड़ा सा हेयर जेल भी लगा सकती हैं। इससे आपका बन लंबे समय तक टिका रहेगा। ये स्लीक बन एथनिक और वेस्टर्न दोनों के ही साथ खूब जचता है। 

 
Hairstyle For Sticky Hair Try These Hairstyle For Greasy Or Oily Hair
हाई पोनीटेल - फोटो : instagram-Sonam Kapoor
हाई पोनीटेल

बहुत सी महिलाओं को अपने चेहरे पर बन नहीं पसंद आता है। ऐसे में वो चाहें तो हाई पोनीटेल बना सकती हैं। दरअसल, जब बाल ऑयली हो जाते हैं, तो उनके चिपचिपेपन की वजह से उनका वॉल्यूम कम हो जाता है। ऐसे में अपने बालों में हाई पोनीटेल बनाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hairstyle For Sticky Hair Try These Hairstyle For Greasy Or Oily Hair
ब्रेडेड क्राउन - फोटो : instagram
ब्रेडेड क्राउन

जब बाल चिपचिपे हो जाते हैं, तो वो थोड़ा सा पसीना आने पर शरीर से चिपकने लगते हैं। ऐसे में ब्रेडेड क्राउन हेयर स्टाइल का चयन करें। इस तरह की हेयर स्टाइल आपके शरीर से बालों को दूर रखेंगी। इसे बनाने के लिए बालों को दो हिस्सों में बांटकर दोनों तरफ से चोटी बनाएं और उन्हें सिर के ऊपर क्राउन की तरह पिन कर दें।

 
विज्ञापन
Hairstyle For Sticky Hair Try These Hairstyle For Greasy Or Oily Hair
फिशटेल ब्रेड - फोटो : instagram

फिशटेल ब्रेड

ये हेयर स्टाइल भी देखने में कमाल की लगती है। खास बात ये है कि ये हेयर स्टाइल लंबे समय तक आपके बालों में टिकी भी रहेगी। फिशटेल या क्लासिक ब्रेड को साइड में करके आप एक एलिगेंट लुक पा सकती हैं। इसे पिन्स के साथ अटैच करें, ताकि देखने में आपका लुक भी अच्छा लगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed