मानसून के मौसम में सबसे बड़ी टेंशन होती है कपड़ों और फुटवियर की। पानी से भरी सड़के और कीचड़ आपके फैशन को भी फीका कर देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए खास टिप्स लेकर आएं हैं। इन्हें फॉलो कर आप बारिश के मौसम में भी स्टाइलिश दिख सकती हैं।
मानसून में फैशन में नहीं आनी चाहिए कमी, इन टिप्स को अपनाकर बारिश में भी दिखेंगी स्टाइलिश
सही फुटवियर्स का करें चयन
बारिश के मौसम में ऐसे फुटवियर चुनें जिनकी अच्छी ग्रिप हो और जो पानी में भीगने के बाद आसानी से सूख जाएं। कोशिश करें ऐसे फुटवियर पहनें जो आगे से ओपन हों। बैली और शूज में पानी अंदर तक चला जाता है। इससे पैरों में बदबू आने लगती है और उंगलियों में इंफेक्शन होने का भी खतरा रहता है।
सही फैब्रिक
मानसून में कॉटन, लिनन और शिफॉन के फैब्रिक एवॉइड करें। इस मौसम के लिए लाइक्रा, मल और पॉलिस्टर बेस्ट फैब्रिक हैं। अगर आप बारिश में भीग भी जाओ तो ये आसानी से सूख जाते हैं।
डेनिम को करें एवॉइड
डेनिम आप हर दिन क्यों न पहनती हों, लेकिन मानसून में इसे पहनने से बचें। बारिश में भीगने के बाद जींस भारी हो जाती है और इसे सूखने में कॉपी वक्त लगता है।
बरसात में सफेद कपड़ों को पहनने से बचें। अच्छा रहेगा कि पेस्टल शेड्स के आउटफिट्स पहनें। व्हाइट कपड़ों पर जल्दी दाग लगते हैं, जो आसानी से नहीं जाते।
नोट- अगर आप बारिश की वजह से शॉपिंग करने नहीं जा पा रही हैं तो आप घर बैठे ही इन सब चीजों को मंगवा सकते हैं। स्नैपडील के साथ कई सोशल मीडिया साइट्स ने मानसून ऑफर्स निकाले हैं।