फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारी भरकम लहंगों में नहीं अब इन ड्रेसेज के साथ खेलें डांडिया..

Tue, 26 Sep 2017 03:29 PM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 26 Sep 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
if you want to play Garba than try these light weighted dresses instead of lehenga
फैशन टिप्स
नवरात्रि के दिनों में लोग गरबा खेलते हैं जिसकी वजह से लोगों में लहंगे का क्रेज ज्यादा बढ़ जाता है। गरबा में ज्यादातर लोग गुजराती कामदार लहंगे के साथ ब्लैक मैटल ज्वैलरी को ही पहनना पसंद करते हैं। 


हालांकि समय के साथ देखते ही देखते गरबे में लहंगे के लुक को लेकर काफी बदलाव आया है। अब लोग हैवी कामदार लहंगे की बजाय ऐसे घेरदार ड्रेस का चुनाव करने लगे हैं जो देखने में तो लहंगे का लुक देता है लेकिन असल में वो उससे एकदम अलग होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी ड्रेसेज है जो लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर है।

पढ़ें- जब दिखना हो लंबा, तो आउटफिट में लाएं ये बदलाव
if you want to play Garba than try these light weighted dresses instead of lehenga
फैशन टिप्स
इन दोनों तस्वीरों में अलग अलग ड्रेस को पहना गया है लेकिन इनका घेर आपको लहंगे का लुक देगा।पहली तस्वीर में नीले रंग के साथ लाल रंग के कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी है। जिसमें नीचे की स्कर्ट सादी लाल रंग की है और ऊपर की चोली स्टाइल कुर्ता नीले रंग का है। ऐसी ही ड्रेस दूसरी तस्वीर में भी पहनी हुई है।

ये ड्रेसेज पहनने में गरबे वाले भारी लहंगों की अपेक्षा हल्की होती है। इनके साथ आपको ज्यादा हैवी ज्वैलरी पहने की जरूरत नहीं होती। सिर्फ इयरिंग ही आपके लुक को परफेक्ट बना देता है।

पढ़ें- जूते, पर्स या जूलरी ही नहीं, फोन के कवर भी बन गए हैं फैशन एक्सेसरीज
if you want to play Garba than try these light weighted dresses instead of lehenga
फैशन टिप्स
अब आप जरा इस ड्रेस को देखिए। इसमें प्रिंटेड स्कर्ट के साथ नीले रंग की चोली वाली कोटी पहनी हुई है। इसके साथ ही सिर पर इस तरह का मांग टीका लगाकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

अगर आप अपने लुक को थोड़ा अलग रखना चाहती हैं तो इस तरह के बनारसी लुक वाली कोटी वाली चोली को ट्राई कर सकती हैं।

पढ़ें- फिर लौट आया 'बरेली का झुमका', वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी पहन रही हैं लड़कियां
विज्ञापन
विज्ञापन
if you want to play Garba than try these light weighted dresses instead of lehenga
फैशन टिप्स
गरबे के लिए जरूरी नहीं है कि आप हैवी काम वाले लहंगे ही पहनें। इस खास मौके पर आप अपने आप को इस तरह से भी तैयार कर सकती हैं। 

पहली तस्वीर में प्रिंटेड क्रॉप टॉप के साथ प्लेन स्कर्ट पहनी हुई है और स्कर्ट पर लटकता हुआ लटकन ड्रेस की रौनक को बढ़ा रहा है। तो वहीं दूसरी तस्वीर की तरह इस तरह का क्रॉप टॉप पर हैवी काम और स्कर्ट में इस तरह की डिजाइन को भी अपना सकती हैं। इन ड्रेसेज पर आपको हैवी ज्वैलरी पहने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
if you want to play Garba than try these light weighted dresses instead of lehenga
फैशन टिप्स
अगर आप गरबे के लिए लहंगा पहना चाहती हैं तो इस तरह का लहंगा भी पहन सकती है। इस लहंगे की चोली पूरी तरह से कढ़ी हुई है तो वही स्कर्ट के सिर्फ बॉर्डर पर काम हुआ है जो आपको एक अलग लुक दे सकता है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed