ऑफिस में आपकी पहचान सिर्फ आपके काम से ही नहीं, आपके पहनावे से भी होती है। अगर आप इस ओर ध्यान नहीं देंगे, तो आपकी छवि खराब हो सकती है।
ऑफिस वेयर: बार बार ना पहनें एक ही कपड़े, दफ्तर के लिए ऐसे हों तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही कपड़े बार-बार ना पहनें
बिना आयरन किए कपड़े पहनकर जाना भी आपके व्यक्तित्व को बिगाड़ता है। देखा जाता है कि जो लोग अकेले रहते हैं, वह कपड़े धोने के आलस में एक ही ड्रेस को लगातार पहनकर ऑफिस जाते हैं। एक ही ड्रेस को बार-बार पहनकर ऑफिस जाने से सहकर्मी मजाक तो उड़ाते ही हैं, आपके पास आने से भी परहेज करने लगते हैं। आप ऐसे कपड़े पहनकर ऑफिस जाएं, कि आपके सहकर्मी को भी बुरा न लगे और आपका व्यक्तित्व भी निखरे।
महिलाओं के लिए खास
कामकाजी महिलाएं अपनी ऑफिस ड्रेस को लेकर बेहद सजग रहती हैं, लेकिन फैशन के चक्कर में वह कुछ भी पहनकर ऑफिस चली जाती हैं। महिलाएं भी ऑफिस के वातावरण को ध्यान में रखकर परिधानों का चयन करें। ज्यादा टाइट या ढीले कपड़ों से दूरी बनाकर चलें। व्यक्तित्व के अनुसार सही फिटिंग के कपडे़, महंगे कपड़ों की तुलना में कंही ज्यादा आकर्षक लगते हैं।
मौसम के अनुसार चुनें कपड़े
मौसम के अनुसार कपड़ों और रंगों का चयन भी सावधानी से करें। गर्मी में हल्के रंगों के कपडे़ और सर्दी में गहरे रंगों के कपड़े सही रहते हैं। कपड़ों के रंग के अनुसार आप, पर्स या चप्पल आदि का चुनाव कर सकती हैं। ध्यान रखें कि ऑफिस पहनकर जाने वाली कमीज, ब्लाउज, सूट आदि का गला अधिक नीचे तक नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर, लोग आपके काम पर कम, शरीर पर ज्यादा ध्यान देते हैं। साड़ी पहनते समय भी आप अपने पल्लू को सही से पिन करके रखें। ताकि इधर उधर आते-जाते आपको बार बार पल्लू पर ध्यान देने की जरुरत न पड़े।
अपनी नहीं दूसरों की पसंद का ख्याल रखें
अक्सर हम अपनी पसंद के कपड़े पहनकर ऑफिस जाते हैं और सोचते हैं कि जो हमें अच्छा लग रहा है, वह सामने वाले को भी अच्छा लगेगा, लेकिन होता इसका उल्टा है। जिस ड्रेस को हम पहचान बनाने का माध्यम समझते हैं, वह हमारी पहचान को खराब करती है। पसंद की ड्रेस पहनकर हम सोचते हैं कि सामने वाला हमें नोटिस करेगा, लेकिन न तो ड्रेस की तारीफ होती है न लोग हमारी ओर ध्यान देते हैं।