{"_id":"593bdce44f1c1b016c8b4570","slug":"are-you-afraid-of-wearing-new-shoes-because-of-foot-blisters-try-these-home-remedies-to-get-relief","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शू-बाइट के डर से नहीं पहन पाते नए जूते, इन उपायों से नहीं पड़ेंगे छाले","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
शू-बाइट के डर से नहीं पहन पाते नए जूते, इन उपायों से नहीं पड़ेंगे छाले
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
health
अगर आपको भी नए-नए जूते पहनने का शौक है लेकिन शू-बाइट के डर से आप जूते बदलने से अक्सर डरते हैं तो अब डरना छोड़ दीजिए। क्या आप जानते हैं कि घर में मौजूद कुछ चीजें आपके पैरों पर छाले पड़ने से बचा सकती हैं। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए कैसे आप शू-बाइट के दर्द से बच सकते हैं।
health
अक्सर पैरों की स्किन के साथ जूतों के घर्षण की वजह से पैरों पर छाले पड़ जाते हैं। आप अगर नया जूता पहनने से पहले उसके किनारों पर पैट्रोलियम जैली लगा लेंगे तो वहां का एरिया मुलायम हो जाएगा और अगली बार जूता पहनने पर वह आपको नहीं काटेगा।
HEALTH
शू-बाइट से बचने के लिए नया जूता पहनने से पहले जिस जगह जूता काट रहा हो उस जगह सरसो का तेल लगा लें। ऐसा करने से आपको जूता नहीं काटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
cotton
शू-बाइट से बचने के लिए आप रुई का भी इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने जूते के किनारों पर रुई की एक परत लगा लें। ऐसा करने से आप नए जूतों के साथ स्टाइल भी मेंटेन कर पाएंगे।
विज्ञापन
relationship
उपाय
अगर आपने ये खबर पढ़ने में देर कर दी हैं और शू-बाइट से पहले ही परेशान हैं तो चिंता मत कीजिए। इन उपायों पर बस एक नजर डाल लिजिए। ये आपके पैरों पर पड़े छालों को बिल्कुल ठीक कर देंगे।
- पैरों के छालों में अगर खुजली हो रही हो तो कपूर के चूरे में कुछ बूंद नारियल तेल की डाल लें। इसे थोड़ी-थोड़ी देर में घाव पर लगाएं। ऐसा करने से दर्द ठीक हो जाएगा।
-अगर जूते से पैरों में छाले पड़ गए हैं और उसके दाग कते निशान भी हैं तो आप हल्दी और नीम का पेस्ट 20 मिनट तक लगाकर रखें। ऐसा करने से छाले पूरी तरह से सुख जाएंगे।
-यदि शू-बाइट की वजह से त्वचा में जलन हो रही है तो उस पर एलोवेरा का रस लगाएं।