आजकल लड़कियां ये जरूर चाहती हैं कि वे खूबसूरत दिखें, लोग देखते ही उनकी तारीफ करें और ये जरूर पूछें कि आखिर क्या खाती हो जो इतना चमक रही हो? आखिर तुम्हारे चेहरे के निखार का राज क्या है? लेकिन हर कोई इस तारीफ का हकदार नहीं बन पाता है, क्योंकि उसके चेहरे पर चमक और निखार नहीं आ पाता है। हालांकि, लड़कियां निखार पाने के लिए कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक का इस्तेमाल जरूर करती हैं। लेकिन ये महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट भी कई बार काम नहीं आ पाते हैं, ऐसे में लड़कियों के हाथ निराशा लगती है। लेकिन आपको उदास होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के ब्यूटी सीक्रेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में वे खुद जानकारी दे चुकी हैं। दरअसल, वे एक ऐसा फेस पैक इस्तेमाल करती हैं जिसे आप आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
चेहरे पर चाहिए चमक और निखार, तो अनुष्का शर्मा की तरह लगाएं घर में बना ये फेस पैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उनके फैंस उनकी इस खूबसूरती के दीवाने हैं और बिल्कुल उनकी तरह ही दिखना चाहते हैं। लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि अनुष्का की इस ग्लोइंग स्किन के पीछे सिर्फ महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट ही हैं, तो शायद आप गलत हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अनुष्का अपनी स्किन को निखार देने के लिए नेचुरल चीजों का भी इस्तेमाल करती हैं।
अनुष्का ने वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वे कैसे एक फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। इससे उनके चेहरे को नेचुरल निखार और चमक मिलती है। साथ ही चेहरे पर आने वाले पिंपल, एक्ने और झाईयां जैसी दिक्कतों से निजात मिलती है। वे अपने चेहरे को पोषण देने और साफ करने के लिए कुछ स्किन केयर रूटीन को अपनाना पसंद करती हैं।
फेस पैक के लिए ये चीजें चाहिए:-
-एक-दो चम्मच गुलाब जल
-एक-दो चम्मच नीम का पीसा हुआ पाउडर
-दूध
-थोड़ा सा दही।
ऐसे कर सकते हैं तैयार:-
-अब आपको एक बर्तन में गुलाब जल, नीम का पाउडर, दूध और दही को डाल लेना है
-इसके बाद इन सभी को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है
-फिर इस तैयार किए गए पेस्ट को अपनी गर्दन और चेहरे पर अच्छे से लगा लेना है
-वहीं, जब ये सूख जाए तो इसे पानी से धो लें। अगर आप सप्ताह में ऐसे एक या दो बार करते हैं, तो इसका आपको अच्छा फायदा मिल सकता है।