बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम जल्द ही सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड फिल्म 'उरी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक इंटेलिजेंस अफसर की भूमिका निभा रही हैं। अपने फिल्मी करियर में वह पहली बार इस तरह का सशक्त किरदार निभा रही हैं। इन दिनों वह 'उरी' के प्रमोशन में जोरो शोरों से जुटी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनी जो आपका दिल जीत लेंगी। तो चलिए आज आपको यामी के अलग अलग लुक दिखाते हैं, जिसने इस हफ्ते सुर्खियां बटोरी।
2 of 5
yami gautam
- फोटो : instagram
फिल्म के प्रमोशन के दौरान यामी मरून कलर का पैंट सूट पहने नजर आईं। इस ड्रेस की खास बात थी इसका नो शर्ट लुक। यामी का यह खूबसूरत ड्रेस Lavish Alice कलेक्शन से है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए यामी ने हाथ में स्टेटमेंट रिंग और न्यूड हील्स कैरी कर रखे थे। यामी के इस लुक के लिए उन्हें मोहित राय ने स्टाइल किया है।
3 of 5
yami gautam
- फोटो : instagram
यामी एक दूसरे इवेंट में भी पैंट सूट में नजर आईं। इस बार उन्होंने व्हाइट कलर का पैंट सूट कैरी किया, जिसमें मानना पड़ेगा कि इस लुक में वह बेहद गॉरजस दिख रहीं थीं। यामी का यह ड्रेस Paule Ka कलेक्शन से है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों को खुला किया हुआ है। अगर आप भी पैंटसूट खरीदने का सोच रही हैं तो आप यामी से इसे कैरी करने के टिप्स ले सकती हैं।
4 of 5
yami gautam
- फोटो : instagram
यामी के इस लुक के लिए उन्होंने जोमेटरी प्रिंट ओरेंज और येलो कलर का टू पीस कैरी कर रखा है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप और बालों को खुला कर रखा है।
5 of 5
yami gautam
- फोटो : instagram
व्हाइट टॉप और ब्लू जींस ऐसा कॉम्बिनेशन है जिसे कभी भी किसी भी अवसर पर बिना सोचे कैरी कर सकते हैं। यामी इस कॉम्बिनेशन में भी नजर आईं। उन्होंने इसे इतनी खूबसूरती के साथ कैरी किया था कि एक बार फिर हम व्हाइट टॉप और ब्लू जींस के कॉम्बिनेशन को ट्राई करने के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने स्टाइलिश व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू फ्लेयर्ड जींस के साथ टीम अप किया हुआ है।