पिछले काफी समय से बॉलीवुड के गलियारों में आलिया भट्ट के रणबीर कपूर संग अफेयर के चर्चे जोर-शोर से हो रहे हैं। दोनों ने न्यू ईयर भी साथ में अमेरिका में सेलिब्रेट किया और अब दोनों मुंबई वापस लौट आए हैं। इस दौरान दोनों स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुए।
एयरपोर्ट पर रणबीर कैजुअल अवतार में नजर आए। उन्होंने ग्रीन और ब्लैक कलर की चेक जैकेट के साथ ब्लू रिप्ड जींस कैरी कर रखी थी। इसके अलावा उन्होंने गॉगल और कैप लगा रखी थी, जिसमें वह बिल्कुल कूल नजर आ रहे थे।
वहीं आलिया भी हमेशा की तरह ग्लैमरस लग रही थीं। इस दौरान उन्होंने रेड कलर के लॉन्ग बूट्स, जींस-टॉप और डेनिम जैकेट पहन रखी थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने स्टाइलिश ब्लैक चश्मा लगा रखा था, जो उन पर काफी फब रहा था। इसके अलावा आलिया की स्माइल उनके लुक पर चार चांद लगा रही थी।
रणबीर और आलिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया के लुक की तारीफ हर तरफ हो रही है। सबसे ज्यादा आलिया के बूट और स्टाइलिश गॉगल चर्चा में हैं।
बता दें, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए आलिया भट्ट रणबीर कपूर के परिवार के साथ थीं। रणबीर की मां नीतू कपूर ने इस सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें आलिया रणबीर और उनके पिता ऋषि कपूर के साथ डिनर करती नजर आ रही थीं। इस मौके पर नीतू और ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर, दामाद भरत साहनी और बेटी समारा भी मौजूद थे।