बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी शनिवार को श्लोका मेहता के साथ हो गई। इस शाही शादी में खेल जगत से लेकर बिजनेस, बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां और कई विदेशी मेहमानों ने शिरकत की। शादी का समारोह मुंबई में बांद्रा के बीकेसी स्थिति जियो वर्ल्ड सेंटर में हुआ।
शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं। अंबानी परिवार से लेकर मेहमानों के लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है। एक तरफ अंबानी परिवार पिंक कलर में नजर आया, वहीं मेहमानों के लिए भी ड्रेस कोड रखा गया था।
इस शाही शादी के लिए पारंपरिक परिधान ड्रेस कोड था। शादी के लिए आए सभी मेहमानों को इस ड्रेस कोड को फॉलो करना था। देश विदेश से आए सभी मेहमानों ने इसे फॉलो किया भी, लेकिन एक कपल था जिसने इस ड्रेस कोड को फॉलो नहीं किया जिस वजह से ये कपल चर्चा में बना हुआ है।
यूएन के पूर्व सेक्रेटरी जनरल बान की मून और उनकी पत्नी सादे कपड़ों में नजर आए। बान की मून ने ग्रे शर्ट और नेवी ब्लू ट्राउजर पहना था, वहीं उनकी पत्नी ने ब्लेजर स्कर्ट पहना हुआ था। इस तस्वीर में आप बान की मून और उनकी पत्नी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ नजर आ रहे हैं।
इस शादी में करण और आलिया की जोड़ी भी कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। दोनों ने एक जैसे कलर और फैब्रिक में ड्रेस पहनी थी। मेंटर और स्टूडेंट की ये आउटफिट ट्यूनिंग जबरदस्त लग रही थी। दोनों की ड्रेस मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के लेटेस्ट कलेक्शन से थी।